आयुष्मान भारत योजना को और प्रभावी बनाने के निर्देश, मरीजों के डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड होंगे और मजबूत: मुख्यमंत्री

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों की कार्यक्षमता बढ़ाई जाए ताकि अधिक से अधिक मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही जिला अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों को भी और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को एकीकृत डिजिटल प्रणाली से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सकों द्वारा जारी किए गए प्रिस्क्रिप्शन और उपचार संबंधी विवरण भी डिजिटल पोर्टल पर उपलब्ध होने चाहिए, ताकि मरीजों का संपूर्ण चिकित्सा इतिहास एक ही प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रह सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कराए गए उपचार का पूरा विवरण स्वतः डिजिटल पोर्टल पर अपडेट होता रहे। इससे आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश या देश के किसी भी स्थान पर मरीज का चिकित्सा रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सकेगा और उपचार प्रक्रिया अधिक सुगम एवं प्रभावी बनेगी।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान मित्रों की भूमिका को और सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में आने वाले लाभार्थियों को बेहतर सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही जो पात्र नागरिक अभी तक आयुष्मान भारत योजना से नहीं जुड़े हैं, उनका शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

ई-ऑफिस सिस्टम होगा अनिवार्य, हर कर्मचारी को हर महीने HRMS पोर्टल पर दर्ज करनी होगी कार्य प्रगति: मुख्यमंत्री

। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा...

Chief Minister Nayab Singh Saini Sets New Governance Roadmap, Orders Major Push for Healthcare, Sanitation, Education and Water Management

Directs completion of drain cleaning by June 30, introduces ward ranking system to improve urban governanceChandigarh : Haryana...

आधी रात HPSC अभ्यर्थियों का धरना हटाया, बल प्रयोग के आरोपों के बीच सरकार की कार्रवाई पर उठे सवाल

पंचकूला। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) से जुड़े अभ्यर्थियों और शिक्षकों का पंचकूला के परेड ग्राउंड में पिछले...

Ireland Make History with Maiden T20I Victory Over India in Belfast

Ireland produced one of the biggest upsets in their T20 cricket history by defeating India for the...