किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी – कृष्ण कुमार बेदी

Date:

Share post:

जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक में 13 में से 9 मामलों का किया निपटान

चण्डीगढ़, 24 अगस्त – हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान समयबद्ध तरीके से करना सरकार की प्राथमिकता है।

श्री कृष्ण कुमार बेदी सोमवार को जिला फतेहाबाद में जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 9 का मौके पर निपटान किया गया, जबकि 4 मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर अगली बैठक में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

दैयड़ के किसानों ने शिकायत रखी कि नरमा फसल के बीमा क्लेम में गलत ऑब्जेक्शन लगाए जाने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस मामले में एडीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत की गई।

एक अन्य मामले में जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि किसानों के लिए 116.89 करोड़ रुपये का क्लेम स्वीकृत हुआ था, जिसमें से 68 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कुछ मामलों में मिसमैच के कारण भुगतान लंबित था। बीमा कंपनी द्वारा 23 जुलाई को 33 गांवों के किसानों को 48 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है। करीब 30 लाख रुपये की राशि कुछ मामलों में मिसमैच तथा संबंधित किसानों की मृत्यु के कारण लंबित है, जिसका नियमानुसार समाधान कर भुगतान करवाया जाएगा।

श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना सहित सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र समाधान किया जाए।

एक अन्य मामले में ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत रखी। अधिकारियों ने बताया कि कार्य में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई है और भुगतान भी रोका गया है। अधिकारी की नियुक्ति के बाद लंबित कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पाइप लाइन का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करवाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Supreme Court Lawyers Detained During March Against CEC Gyanesh Kumar; Bar Association Seeks Chief Justice’s Intervention

New Delhi।  A protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar gathered momentum in the national capital on Saturday...

शेयर बाजार में हाहाकार: 9 दिनों में ₹60,000 करोड़ स्वाहा, मोदी सरकार कुछ तो करो,

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भारतीय बाजार पर दबाव, 2026 में अब तक ₹4 लाख करोड़ से...

Shai Hope’s Unbeaten Century Powers West Indies to Record Chase, Stuns India in Ranchi T20I

Sherfane Rutherford smashes 84 off 37 balls as visitors chase down 250-run target with nine balls to spare;...

Delhi on High Alert Ahead of CJP Protest; Opposition Takes ‘Vote Chori’ Row to President Murmu

Around 25,000 security personnel deployed, mobile internet suspended in parts of the capital and Metro restrictions imposed; INDIA...