किसानों को नहीं आने दी जाएगी खाद की दिक्कत: श्याम सिंह राणा

Date:

Share post:

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है और उनका भी यही प्रयास रहा है कि किसानों को खाद इत्यादि में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। वे आज यमुनानगर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि वे किसानों से बातचीत करते रहते हैं और जहां पर खाद आदि की जरूरत होती है तो वे प्रशासन के अधिकारियों को किसानों के लिए उपलब्ध करवाने के निर्देश भी देते रहते हैं। प्रदेश में वर्तमान में खाद की कोई कमी नहीं है।

श्री  राणा ने बताया कि डीएपी खाद विदेश से आयात किया जाता है और प्रतिदिन ट्रेन के माध्यम से प्रदेश में विभिन्न जिलों में डीएपी के साथ-साथ यूरिया खाद वितरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि खाद की डिमांड को देखते हुए सोसाइटियों एवं प्राइवेट खाद एजेंसियों पर खाद का स्टॉक भी रखना पड़ता है ताकि जब भी किसानों को खाद की जरूरत पड़ती है तो आसानी से किसानों को खाद उपलब्ध करवाया जा सकेे। उन्होंने बताया कि आज 16 जुलाई को डीएपी खाद ट्रेन से रोहतक में आई है, जहां से डीएपी खाद झज्जर, पलवल, गुरूग्राम, फरीदाबाद व मेवात में वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार 17 जुलाई को हिसार में ट्रेन के माध्यम से खाद पहुंचाया जाएगा जहां से यह खाद फतेहाबाद, भिवानी, सिरसा तथा 18 को करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र में वितरित किया जाएगा।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा पहले सोसाइटी में 40 प्रतिशत खाद दिया जाता था और 60 प्रतिशत प्राईवेट खाद एजेंसियों को दिया जाता था, लेकिन अब सरकार ने सोसाइटीज में यह अनुपात को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है ताकि गांव के किसान को खाद के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि यदि कोई किसान सोसाइटी से खाद लेगा और वह खाद के पैसे को 6 महीने के अन्दर-अन्दर वापिस करता है, तो उस किसान से खाद की रकम का कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने पत्रकारों द्वारा खाद की कालाबाजारी पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि सरकार की खाद की होने वाली कालाबाजारी पर कड़ी नजर रहती है और अगर कोई कालाबाजारी करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाती है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के बाद ऑनलाइन खाद की बिक्री शुरू हो जाएगी और किसान कहीं से भी खाद प्राप्त कर सकता है। किसान द्वारा पोर्टल पर दी गई जमीन के हिसाब से खाद उपलब्ध करवाया जाएगा।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को खाद-बीज इत्यादि में किसी भी प्रकार की दिक्कत  नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...