कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का 4 अधिकारियों पर एक्शन

Date:

Share post:

विश्राम गृह का किया था औचक निरीक्षण, एसडीई और जेई को चार्जशीट किया

दोनों ही विभागों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा द्वारा बहादुरगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह के औचक निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर 4 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बहादुरगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के विश्राम गृह का जब औचक निरीक्षण किया था तो मौके पर गंदगी के अलावा वीआईपी कमरों में दीमक जैसी गंभीर खामियां पाई गईं। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया और एसडीई श्री राजेश तंवर जो बहादुरगढ़ में अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, और जेई श्री मोहित चौहान के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (पीएंडए) नियम 2016 के तहत चार्जशीट करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, एसडीई श्री मुकेश शर्मा सीडीसी, जिन्होंने 24 जुलाई 2025 को कार्यभार संभाला था, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के एक्सईन श्री अनिल रोहिल्ला को चेतावनी जारी की गई है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की बात हो या फिर पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की, दोनों ही विभागों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्य के प्रति सजग रहे और अपनी जिम्मेवारी को समझे। उन्होंने कहा कि सरकार ने विश्राम गृह आमजन की सहूलियत के लिए बनाएं है, लेकिन अगर वीआईपी कमरों में ही लापरवाही बरती जा रही तो अन्य कमरों में क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। लापरवाही की वजह से दीमक वहां फर्नीचर को खराब कर रही थी, साफ—सफाई थी नहीं, ऐसे में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई बनती हैं। क्योंकि जिन अधिकारियों को इसकी सार संभाल करनी चाहिए थी, वो लापरवाही बरत रहे थे। श्री गंगवा ने दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जितने भी कार्यालय, विश्राम गृह एवं अन्य बिल्डिंग विभाग की हैं, उनमें व्यवस्थाएं बना कर रखे, समय समय पर उनकी जांच करें क्योंकि सार—संभाल करवाना उनकी जिम्मेवारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

From Jalandhar to 2027: Is Prime Minister Narendra Modi Beginning the BJP’s New Political Script for Punjab?

Saptrishi Soni: In Indian politics, not every prime ministerial visit is merely about inaugurating projects or making official...

जय जगन्नाथ: आस्था के महासागर में डूबा पुरी, आज भाई-बहनों संग भक्तों को दर्शन देंगे महाप्रभु; विश्वविख्यात रथ यात्रा का शुभारंभ

ओडिशा के पवित्र तीर्थ नगरी पुरी में गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ हो गया।...

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें तेज

संसद के आगामी मानसून सत्र से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Top BJP Leadership Meets at Prime Minister’s Residence Ahead of Parliament Session, Political Speculation Grows

The Bharatiya Janata Party's top leadership convened a high-level meeting at Prime Minister Narendra Modi's official residence on...