खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत पर सरकार सख्त, खेल विभाग से रिपोर्ट तलब; संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति न करने की नसीहत भी

Date:

Share post:

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवंगत खिलाड़ी हार्दिक राठी की मृत्यु के मामले को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सरकार इस घटना को लेकर पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग और प्रशासन को लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राज्य की शान हैं और सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्टेडियमों में लगे खेल उपकरणों की सुरक्षा और वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति न करें: सैनी ने पंजाब के सीएम को दी नसीहत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने पंजाब में एक महीने में नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हालात इसके विपरीत प्रतीत होते हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि नशे की बढ़ती समस्या के कारण पंजाब का युवा वर्ग बर्बादी की ओर जा रहा है और अपराध भी बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके समाधान के बजाय पंजाब के मुख्यमंत्री सिर्फ बयानबाजी और राजनीति में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

आयुष्मान भारत योजना को और प्रभावी बनाने के निर्देश, मरीजों के डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड होंगे और मजबूत: मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को...

ई-ऑफिस सिस्टम होगा अनिवार्य, हर कर्मचारी को हर महीने HRMS पोर्टल पर दर्ज करनी होगी कार्य प्रगति: मुख्यमंत्री

। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा...

Chief Minister Nayab Singh Saini Sets New Governance Roadmap, Orders Major Push for Healthcare, Sanitation, Education and Water Management

Directs completion of drain cleaning by June 30, introduces ward ranking system to improve urban governanceChandigarh : Haryana...

आधी रात HPSC अभ्यर्थियों का धरना हटाया, बल प्रयोग के आरोपों के बीच सरकार की कार्रवाई पर उठे सवाल

पंचकूला। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) से जुड़े अभ्यर्थियों और शिक्षकों का पंचकूला के परेड ग्राउंड में पिछले...