गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल

Date:

Share post:

सफाई व्यवस्था में वार्ड स्तर पर चलाया जाए अभियान, विजेता वार्ड को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा सम्मान

सेकंडरी कूड़ा संग्रहण स्थलों को सुरक्षित ढकने के निर्देश

चण्डीगढ़, 28 जुलाई – हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा है कि गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पूर्ण कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस कार्य को अभियान के रूप में लेते हुए अपनी जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत निर्वहन करें और गुरुग्राम को एक सुंदर एवं स्वच्छ शहर बनाने में सक्रिय योगदान दें।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल सोमवार को गुरुग्राम स्थित बंधवाड़ी प्लांट का निरीक्षण करने के उपरांत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम एक वैश्विक शहर है और यहां किए जाने वाले प्रयासों का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाता है। संबंधित अधिकारी सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सी एंड डी वेस्ट (निर्माण एवं विध्वंस मलबा) के चिन्हित स्थलों पर त्वरित सुधार सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था की स्थिति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं निरंतर निगरानी रख रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि अधिकारी पहले से भी अधिक समर्पण और गति के साथ कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।

श्री विपुल गोयल ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाई व्यवस्था को वार्ड स्तर पर क्रियान्वित करें। पहले से निर्धारित प्रक्रिया में परिवर्तन करते हुए प्रत्येक वार्ड को स्वतंत्र इकाई मानकर काम किया जाए, जिसमें किसी प्रकार की संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में सी एंड डी वेस्ट के प्रबंधन हेतु एक जेसीबी मशीन, तीन ट्रैक्टर और चार से पांच कर्मचारियों की टीम को संबंधित वार्ड पार्षद के साथ अटैच किया जाए। साथ ही निगम की ओर से संबंधित कनिष्ठ अभियंता एवं एसडीओ को भी उस टीम में शामिल किया जाए। निर्धारित संसाधनों की उपलब्धता के उपरांत हर वार्ड में एक माह तक सघन सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले वार्ड को मुख्यमंत्री के हाथों नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त ने अवगत कराया कि 10 अगस्त से पहले सी एंड डी वेस्ट के निस्तारण हेतु टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। साथ ही मलबे के प्रोसेसिंग कार्य को भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने निर्देश दिए कि गुरुग्राम के अंदरूनी इलाकों में जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए 20 वर्ष पुरानी सीवर लाइनों का सर्वे कराया जाए। सर्वेक्षण के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन स्थानों पर जीर्णाेद्धार अथवा नई सीवर लाइन की आवश्यकता है। उन्होंने इस कार्य के लिए एक माह की समय सीमा निर्धारित की है। इसके अतिरिक्त ताजा कचरे के निस्तारण को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि शहर में स्थित कूड़ा संग्रहण के सेकंडरी प्वाइंट्स को एक निश्चित ऊंचाई तक ढका जाए, जिससे बाहर से केवल वाहनों की आवाजाही ही दिखाई दे। इससे न सिर्फ दृश्य प्रदूषण कम होगा, बल्कि स्वच्छता का स्तर भी बेहतर होगा। मंत्री ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि मानसून के कारण शहर की सड़कों पर उत्पन्न हुए गड्ढों को अभी से चिन्हित किया जाए ताकि बरसात के समाप्त होते ही उनकी मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया जा सके। इससे आमजन को सुगम यातायात की सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस दौरान बैठक में गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार, गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित नगर निगम एवं जीएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...