छोटा राज्य होने के बावजूद, प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण 47,082.89 रुपये के साथ हरियाणा बड़े राज्यों में प्रथम

Date:

Share post:

2024-25 में 1,19,362 करोड़ रुपये की जीएसटी कलेक्शन

हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा जीएसटी दिवस मनाया गया है। 1 जुलाई 2017 से लागू हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के 8 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य मुख्यालय सहित सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें उद्योग संस्थानों के प्रतिनिधि, टैक्स बार एसोसिएशन एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन ने भाग लिया।

वित्त वर्ष 2024-25 में हरियाणा ने कुल 1,19,362 करोड़ रुपये की जीएसटी संग्रहण प्राप्त की है, जोकि वित्त वर्ष 2017-18 से औसतन 18.7% वार्षिक वृद्धि दर को दर्शाता है। कुल संग्रहण के आधार पर हरियाणा देश के सभी राज्यों में 5वें स्थान पर है।

राज्य में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 23,253.92 करोड़ रुपये एसजीएसटी राजस्व एकत्र किया गया, जोकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 20,334.23 करोड़ रूप्येमकी तुलना में 14.35% की वृद्धि दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में एसजीएसटी (आईजीएसटी सेटलमेंट सहित) 11,457.4 करोड़ रुपये एकत्र किया गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में यह 9,787.02 करोड़ रुपये था, जिससे 17.01% की वृद्धि दर्ज की गई।

एक छोटा राज्य होने के बावजूद, प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण 47,082.89 रुपये के साथ हरियाणा बड़े राज्यों में प्रथम तथा समग्र रूप से चौथे स्थान पर है।

1 जुलाई 2025 तक हरियाणा में कुल 5,79,133 करदाता जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत हैं, जिनमें से 3,30,742 करदाता राज्य के अधीन हैं।

आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आशिमा बराड़ ने जीएसटी दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा राज्य के राजस्व में सर्वाधिक योगदान देने और राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की।

हरियाणा आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्रीमती आशिमा बराड़ ने विभाग द्वारा किए गए उच्च जीएसटी संग्रह की प्रशंसा की और अधिकारियों को जीएसटी राजस्व में और वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...