डीओए, सीएनआई ने अपनी डिजिटल क्रांति को आगे बढ़ाया,सेंट पॉल स्कूल पालमपुर में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना

Date:

Share post:

राहुल सोनी : सेंट पॉल स्कूल पालमपुर में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना कर के एक डिजिटल मीलपत्थर प्राप्त करते हुए हुए, डायोसिस ऑफ़ अमृतसर, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, ने अपनी डिजिटल क्रांति के माध्यम से जनता को सशक्त बनाने की योजना बनाई है। यह पहल शैक्षिक और सामुदायिक विकास के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए डायोसिस के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।
डायोसिस की यह डिजिटल पहल पालमपुर के सेंट पॉल स्कूल में आयोजित डायोसिसन पादरी कार्यशाला के दौरान सामने आई, जहां इसके सभी चार क्षेत्रीय सम्मेलनों माझा श्रीखंड, धौलाधार और पीर पंजाल के पादरी एकत्र हुए।
राइट रेव्हरेंड मनोज चरन के नेतृत्व में इस पादरी कार्यशाला में आध्यात्मिक नवीनीकरण, धर्मशास्त्रीय चिंतन और भावी सेवा की योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें सामूहिक प्रार्थना, आराधना और व्यक्तिगत भक्ति पर विशेष जोर दिया गया।
सेंट पॉल स्कूल, पालमपुर में उद्घाटित कंप्यूटर लैब को विद्यार्थियों के लिए एक साकार हुए सपने के तुल्य बताते हुए, द राइट रेवरेन्ड मनोज चरन, बिशप, डायोसिस ऑफ़ अमृतसर, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, ने कहा कि अब विद्यार्थियों को कंप्यूटर एप्लीकेशन, प्रोग्रामिंग और अन्य डिजिटल कौशल में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...