दिल्ली ब्लास्ट और हरियाणा में बरामद विस्फोटक के बीच कड़ी तलाश में एजेंसियां, डीजीपी ओ.पी. सिंह बोले – अपराधी पाताल से भी निकाले जाएंगे

Date:

Share post:

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद उन्होंने कहा है कि घटना बेहद दुखद है और जो भी लोग इस साजिश में शामिल हैं, उन्हें जांच एजेंसियां “पाताल से भी ढूंढ निकालेंगी।” डीजीपी ने यह भी बताया कि हरियाणा पुलिस पूरे राज्य में सतर्क है और दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े हर संभावित लिंक की जांच जारी है।

डीजीपी ओ.पी. सिंह ने कहा कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। केवल एक सप्ताह में एक हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी “हाई डॉट्स”, “पार्किंग प्लेसेस” और “अबैंडन व्हीकल्स” की लगातार तलाशी ले रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

फरीदाबाद में हाल ही में 2900 किलो विस्फोटक जब्त किए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि पुलिस कमीश्नर द्वारा दी गई रिपोर्ट में इस संबंध में कई अहम जानकारियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब भी बॉर्डर एंट्री पॉइंट्स पर चेकिंग और नाके लगाए गए हैं। सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, खासकर एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा को और सख्त किया गया है।

डीजीपी सिंह पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम “एक शाम Gen-Alpha के नाम” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम डायल-112 परिसर में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में अपराध के प्रति जागरूकता फैलाना है। पुलिस अब स्कूलों के हेड बॉय और हेड गर्ल्स के माध्यम से छात्रों तक संदेश पहुंचाने की पहल कर रही है।

उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद से मिली बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी और दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में सोमवार शाम हुए धमाके में 12 लोगों की मौत के बाद सुरक्षा एजेंसियां दोनों मामलों के बीच संभावित संबंधों की जांच में जुटी हैं। दोनों घटनाओं ने पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट मोड पर ला दिया है।



**कीवर्ड्स:** दिल्ली ब्लास्ट, हरियाणा डीजीपी ओपी सिंह, फरीदाबाद विस्फोटक, ऑपरेशन क्रैकडाउन, हरियाणा पुलिस, सुरक्षा अलर्ट, दिल्ली एनसीआर, पंचकूला कार्यक्रम, Gen Alpha, अपराध जागरूकता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Avinash Mishra Wins Khatron Ke Khiladi 15, Beats Rithvik Dhanjani and Orry in Grand Finale

Mumbai — Television actor Avinash Mishra has emerged as the winner of Khatron Ke Khiladi 15, overcoming fellow...

Gurugram’s Global Ambition Takes Shape as Haryana Plans World-Class Convention Centre Inspired by Singapore

Gurugram is set to take another step towards strengthening its position as a global business and investment destination,...

सिर्फ सफाई नहीं, जिम्मेदारी का संकल्प: रामपुर एचपीएस के श्रमदान में अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग साथ आए

रामपुर बुशहर: “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है”—इसी संदेश को केंद्र में...

Over 500 Detained at Jantar Mantar Protest Against CEC Gyanesh Kumar as SIR Row Intensifies

More than 500 people were detained by Delhi Police on Friday as political parties, student groups and civil...