देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं का रहेगा अहम योगदान: महीपाल ढांडा

Date:

Share post:

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि भारत सबसे ऊर्जावान युवा शक्ति वाला देश है। यहां के युवाओं का बुलंद हौसला है। यहां के युवा एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके दम लेते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने, जिसको साकार करने में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी। जब युवा विकसित बनाने के संकल्प के साथ सोएंगे व जागेंगे तो दुनिया की कोई भी ताकत भारत को विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती।

शिक्षा मंत्री ने यह बात आज पानीपत के गांव दीवाना में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के बाद स्कूली बच्ची व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति अनंतकाल से विकसित रही है हमें अपनी संस्कृति को संजोए रखना है। युवाओं को अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को खोजना है और उसमें निखार लाना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को ग्रहण करना है व उनके संदेश पर अमल करना है। कर्म करने से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अनुशासन को प्राथमिकता दें। अपने कार्य को पूरी लगन व निष्ठा से करें और अपने गुरुओं का सम्मान करें। गुरु ही एक ऐसा व्यक्ति है जो हमें ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। हमारे सामने ऐसे अनंत उदाहरण हैं जिनमें गुरुओं की बदौलत विद्यार्थियों ने आसमान के चरम को छुआ है। व्यक्ति निर्माण का कार्य गुरु ही कर सकते हैं। हमें भारत के लिए तन मन समर्पित होकर देश की सेवा करनी है।

 शिक्षा मंत्री ने लोगों का भी आह्वान किया कि वे सभी देश को विश्व गुरु बनाने के इस अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं बुजुर्गों महिलाओं की बदौलत हम इस लक्ष्य को बहुत जल्द पूरा करेंगे। इस मौके शिक्षा मंत्री ने स्कूली बच्चों के बीच जाकर संवाद किया व उनके शिक्षा के अनुभव जाने तथा उन्हें आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Punjab Bandh Over Parvinder Singh Jhota’s Killing Sees Mixed Impact; SHO Suspended, More Accused Named as Drug Crisis Comes Under Scrutiny

Markets shut across several districts, highways blocked and toll collection disrupted as the activist’s family demands a CBI...

Ankita Bhandari Case: Parents Challenge Dushyant Gautam’s Appointment as Sikkim Governor, Demand Unbiased Probe into ‘VIP’ Angle

India Gate protest puts the spotlight back on unanswered questions in the 2022 murder case, with Congress leaders...

पालमपुर में हैंडलूम की दुकान से चिट्टा बरामद, नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार की जरूरत; समाज भी तोड़े चुप्पी

हिमाचल प्रदेश में नशे का बढ़ता खतरा अब केवल कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं रह गया है, बल्कि यह...

हरियाणा, हिमाचल में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश और आंधी का अलर्ट; पंजाब-हरियाणा में ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम के करवट लेने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने...