नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में धूमधाम से मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

Date:

Share post:



झाकड़ी, 25 मई 2026

देश की प्रतिष्ठित एवं सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजनाओं में शामिल नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परियोजना परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर द्वारा एसजेवीएन ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एसजेवीएन गीत गाकर निगम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और गौरव को व्यक्त किया।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान आयोजित “पीपल चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड” कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, अनुशासन एवं निगम के प्रति समर्पण भावना के लिए 8 कार्यपालक और गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की ओर से परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर द्वारा प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य जागरूकता और फिटनेस को बढ़ावा देने वाले एनजेएचपीएस के हेल्थ चैंपियन विजेता को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एसजेवीएन ने वर्षों की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के दम पर देश के ऊर्जा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि निगम निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इसमें कर्मचारियों की प्रतिबद्धता सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे भविष्य में भी नवाचार, गुणवत्ता, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निगम की प्रगति में अपना योगदान देते रहें। श्री कपूर ने स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करते हैं और सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोकगायक “नाटी किंग कुलदीप शर्मा” और उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। लोक संगीत और पारंपरिक नाटी की धुनों पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर हिमाचली संस्कृति और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

जूते उतारकर निकला छात्र नेता, संगठन का टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ा; दीपांशु शौकीन ने DUSU में रचा इतिहास

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 में दीपांशु शौकीन की जीत ने एक बार फिर यह सवाल...

Nirmala Sitharaman Chairs Centre-State Conference on Financing India’s Journey Towards Viksit Bharat 2047

New Delhi — Union Finance and Corporate Affairs Minister Nirmala Sitharaman chaired the inaugural session of a two-day...

ब्रह्मसरोवर के तट पर सीएम नायब सैनी ने की संध्या आरती, पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

कुरुक्षेत्र । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...