पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में कीटनाशकों से मौतें चिंता का विषय, NCRB रिपोर्ट में खुलासा

Date:

Share post:

देश में कीटनाशकों और कीट नाशकों के सेवन से होने वाली दुर्घटनावश मौतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसमें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की स्थिति और भी गंभीर दिखाई दी है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में इन तीन राज्यों में कुल 1,197 लोगों की जान चली गई, जो राष्ट्रीय स्तर पर करीब 15.5% है।

NCRB के आकड़ों में सामने आया है कि हरियाणा इस सूची में चौथे स्थान पर रहा, जहां 570 मौतें दर्ज की गईं। पंजाब में 549 और हिमाचल प्रदेश में 78 लोगों ने अपनी जान गवाई। इनमें पंजाब में 439 पुरुष और 110 महिलाएं, वहीं हरियाणा में 412 पुरुष और 158 महिलाएं रहीं। हिमाचल प्रदेश में 57 पुरुष और 21 महिलाओं की जान गई।

जानकारों का कहना है कि अधिकतर केस उन किसानों के थे, जिन्होंने खेतों में छिड़काव के दौरान या मोटर रूम में रखे गए जहरीले रसायनों के संपर्क में आकर दम तोड़ दिया। अक्सर किसान ये खतरनाक कीटनाशक खुले में रखते हैं, जिससे यह बच्चों और अन्य लोगों तक भी आसानी से पहुंच जाते हैं। पीड़ितों में बड़ी संख्या कामकाजी आयु वर्ग (30-45 साल) की थी, कुल मृतकों में 71% इसी ग्रुप से थे। सबसे ज्यादा 2493 मौतें 30-45 वर्ष के वर्ग में, जबकि 18-30 वर्ष में 2393 मौतें और 14 साल से कम उम्र के 164 बच्चे भी इसकी भेंट चढ़े।

विशेषज्ञों ने इसके मुख्य कारण के रूप में पैराक्वाट क्लोराइड जैसे शक्तिशाली घातक खरपतवारनाशक का बेजा इस्तेमाल बताया है, जिसे जलाने के बजाय फसलों को जल्दी सूखाने के लिए भी पंजाब में प्रयोग किया जाता है। यह स्थिति राज्य सरकार और किसानों, दोनों के लिए चेतावनी है कि आगे कीटनाशक रसायनों के संग्रहण और उपयोग को लेकर गंभीर कदम उठाए जाएं।

Farmers agriculture

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

“जय श्रीकृष्ण: एक नाम, जिसमें समाया है भक्ति, विश्वास और धर्म का सनातन प्रकाश”जानिए तिथि, पूजा-विधि, व्रत और नंदोत्सव का आध्यात्मिक महत्व

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति, प्रेम, करुणा और अधर्म पर...

India’s 7.8% GDP Growth Under Scrutiny: Has the Government Changed the Yardstick to Make Growth Look Bigger?

New Delhi: India’s latest GDP numbers have produced exactly the kind of headline any government would welcome: real...

Punjab Farmers Return to the Streets: Seven-Day Mohali Morcha Puts AAP Government Under Pressure Ahead of 2027 Polls

Punjab’s farmers have once again brought their demands to the doorstep of the state’s political establishment, with the...

हरियाणा में बेटियों की संख्या पर फिर चिंता: जन्म के समय लिंगानुपात 900 पर पहुंचा, कई जिलों में तेज गिरावट

हरियाणा में बेटियों के जन्म को लेकर वर्षों से चल रही मुहिम के बीच सामने आए ताजा आंकड़ों...