पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना की कड़ी कार्रवाई पर बोले मेजर मनकोटिया, कहा– अब भारत चुप नहीं बैठेगा

Date:

Share post:

पूर्व सैन्य अधिकारी और वरिष्ठ राजनेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारतीय सेना द्वारा की गई सटीक और साहसी वायुसेना कार्रवाई की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह कदम बताता है कि अब भारत आतंक के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा, बल्कि उसी भाषा में जवाब देगा।

यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नई नीति का उदाहरण है। पहलगाम में हिंदू नागरिकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के बाद भारत ने अपने संकल्प को सशक्त रूप से दुनिया के सामने रखा है। प्रधानमंत्री मोदी की इस निर्णायक कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं करता, बल्कि पूर्ववर्ती रणनीति के तहत अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

मोदी सरकार की यह सैन्य प्रतिक्रिया एक सशक्त संदेश है कि देश की सीमाएं और आम नागरिक अब सुरक्षित हाथों में हैं। भारत ने अब यह साबित कर दिया है कि वह एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र है, जो न केवल आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने में सक्षम है, बल्कि अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अपने...

Rahul Gandhi Accuses Modi Government of Shielding Election Chief as Delhi Tightens Security Ahead of Opposition March

Congress leader questions restrictions on movement in the capital, alleges electoral manipulation and vows to continue the fight...

Saudi Arabia Flight Chaos: Nearly 1,500 Cancellations Disrupt Travel as Houthi Attacks Hit Airports

Saudi Arabia’s aviation network has been severely disrupted following a series of attacks attributed to Yemen’s Houthi rebels,...