पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

Date:

Share post:

हरियाणा के सहकारिता,  विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा पर्यटन क्षेत्र में सभी संभावनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर व टिक्कर ताल, मोरनी में पर्यटन विकास के लिए 92 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी। उन्होंने अगले साल मैंगो मेले को और भव्य बनाने की भी घोषणा की।

रविवार को पिंजौर में 32वें मैंगो मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व विशिष्ट अतिथि आरती सिंह राव पहुंचे और आम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दोनों कैबिनेट मंत्री मोदी आम व नायब आम देकर हतप्रभ रह गए। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या उपरांत अपने संबोधन में विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय 32वां मैंगो मेले में इस बार रिकार्डतोड़ अढ़ाई लाख पर्यटकों की भीड़ पहुंची और पहली बार आम प्रशंसको के लिए लगाए गए बिक्री स्टाल पर आम उत्पादकों को 25 लाख रुपए की बिक्री हुई। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते हुए मैंगो मेले के दिनों में बढ़ोतरी करने और विलुप्त होती जा रही आम प्रजातियों को बचा रहे किसानों के प्रोत्साहन के लिए योजना बनाने की मांग की जाएगी। पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर व टिक्कर ताल, मोरनी को स्वदर्शन 2.0 योजना के तहत 92 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा, ताकि इस इलाके में पर्यटकों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की जा सके। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बॉलीवुड गायक विपुल मेहता के साथ ‘मैं जट यमला-पगला दीवाना’ गाया और आए हुए पर्यटकों का मन मोह लिया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को 32वें मैंगो मेले में उमड़ी रिकार्डतोड़ भीड़ के लिए बधाई देते हुए कहा कि यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर में बीते 3 दिन में वैभवता के साथ प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच देशभर के आम उत्पादकों को एक शानदार मंच मिला है। उन्होंने कहा कि यह मेला परंपराओं को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने और एकता, समृद्धि को बढ़ाने वाला है। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में किसानों को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के बेहतरीन कदम उठाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद से लेकर नकदी फसलों को बेहतर भाव दिलाने में हरियाणा की भाजपा सरकार अन्य राज्यों के लिए उदाहरण पेश कर रही है।

32वें मैंगो मेले में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के नेतृत्व में पर्यटन विभाग द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र में इतना शानदार आयोजन किया है, इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कालका इलाके की मिट्टी की सौंधी खुशबू और मेहनतकश किसानों के लिए यह इलाका एक बेहतरीन मंच है, जो उनकी आम की किस्मों को न केवल लोकप्रियता देता है, बल्कि बिक्री के लिए भी अच्छे अवसर उपलब्ध करवाता है। विधायक शक्तिरानी शर्मा ने पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा से कहा कि कालका इलाके में यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर व टिक्कर ताल, मोरनी को बड़े स्तर पर विकसित किया जाए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, एचपीएससी सदस्य अमरनाथ सौदा, ओमप्रकाश देवीनगर वाइस चेयरपर्सन शिवालिक बोर्ड, पर्यटन विभाग के एमडी डॉ शालीन, जीएम आशुतोष राजन, बागवानी विभाग के निदेशक अर्जुन सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा नया इतिहास, एक दिन में 39.571 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर बनाया दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

झाकड़ी।देश की सबसे बड़ी भूमिगत जलविद्युत परियोजनाओं में शामिल एसजेवीएन के नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने ऊर्जा...

Padma Vibhushan Awardee and Pandavani Icon Teejan Bai Dies at 70, India Mourns the Loss of a Folk Legend

India has lost one of its most celebrated custodians of folk culture with the passing of Padma Vibhushan...

Kejriwal Takes Ayodhya Donation Row National, Seeks ‘Strictest Action’ After Offering Prayers at Goa Temple

Aam Aadmi Party (AAP) national convenor Arvind Kejriwal has intensified his party's attack over the alleged misappropriation of...

Haryana Accelerates Cancer Care Push: CM Nayab Singh Saini Orders Fast-Track Installation of Advanced PET-CT Scanner at Ambala Cancer Hospital

In a significant step towards strengthening cancer care infrastructure in Haryana, Chief Minister Nayab Singh Saini on Tuesday...