पीपीपी मोड पर चलाया जाएगा श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज, जल्द शुरू होगा नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्य

Date:

Share post:

गुरुग्राम जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज के संचालन और शहर में प्रस्तावित नागरिक अस्पताल के निर्माण की प्रगति पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी, जो इस संस्थान को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित करने की संभावनाओं पर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक चिकित्सा अधोसंरचना को सुदृढ़ करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं को शीघ्र गति से पूरा किया जाए ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में बनने वाले नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द धरातल पर क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने नागरिक अस्पताल के डिजाइन में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा दिए गए सुझावों को भी प्राथमिकता से अमल में लाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को बड़ी मंजूरी, लागत बढ़कर 10,266 करोड़ रुपये पहुंची; वर्ल्ड बैंक करेगा सॉफ्ट लोन का वित्तपोषण

Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े...

सभी गर्भवती महिलाएं हेपेटाइटिस-बी  की जांच अवश्य करवाएं : आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं से आह्वान किया कि वे...

प्रधानमंत्री के ‘तेल बचाओ, देश बचाओ’ आह्वान् पर कृष्ण बेदी ने की साइकिल से  यात्रा

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बार...