पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक

Date:

Share post:

योजना के तहत अनुसूचित जाति, पिछड़ी वर्ग व विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है छात्रवृति

चंडीगढ़, 13 फरवरी– पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पात्र विद्यार्थियों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में 28 फरवरी, 2026 तक पंजीकरण करवाया जाए। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है, ताकि वे आर्थिक तंगी वजह से उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादा से ज्यादा पात्र छात्रों का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि योजना के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत सरकारी अथवा निजी शिक्षण संस्थाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जनजाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना (पीएम यशस्वी घटक-2) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार यह प्रावधान किया गया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों का संबंधित संस्था के नोडल अधिकारी द्वारा वेरिफिकेशन की जाएगी। इसके बाद जिला नोडल अधिकारी व नगराधीश इन्हें वेरीफाई करेंगे, जिसके उपरांत संबंधित विभागों के स्टेट नोडल अधिकारी योजना की राशि पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पूरा लाभ पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाने के उद्देश्य से योजना के क्रियान्वयन में और पारदर्शिता लाई गई है तथा अब केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही पात्र विद्यार्थियों को योजना का पूरा लाभ मिलेगा। 

उन्होंने बताया कि छात्र को पीएमएस-एससी के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी और पीएम-यशस्वी घटक-2 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति से संबंधित श्रेणी से होना चाहिए। छात्र की वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से ज्यादा न हो।

उन्होंने बताया कि छात्र हरियाणा राज्य का निवासी हो तथा पात्र छात्र शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 28 फरवरी 2026 तक पोर्टल // https://scholarships.gov.in/  के माध्यम से एनएसपी पर फ्रेश आवेदन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Punjab Bandh Over Parvinder Singh Jhota’s Killing Sees Mixed Impact; SHO Suspended, More Accused Named as Drug Crisis Comes Under Scrutiny

Markets shut across several districts, highways blocked and toll collection disrupted as the activist’s family demands a CBI...

Ankita Bhandari Case: Parents Challenge Dushyant Gautam’s Appointment as Sikkim Governor, Demand Unbiased Probe into ‘VIP’ Angle

India Gate protest puts the spotlight back on unanswered questions in the 2022 murder case, with Congress leaders...

पालमपुर में हैंडलूम की दुकान से चिट्टा बरामद, नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार की जरूरत; समाज भी तोड़े चुप्पी

हिमाचल प्रदेश में नशे का बढ़ता खतरा अब केवल कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं रह गया है, बल्कि यह...

हरियाणा, हिमाचल में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश और आंधी का अलर्ट; पंजाब-हरियाणा में ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम के करवट लेने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने...