प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर पंप, एचडीपीई पाइप और मशीनरी की तत्काल कि जाए तैनाती -श्रुति चौधरी

Date:

Share post:

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर पंप, एचडीपीई पाइप और मशीनरी की तत्काल तैनाती करने  तथा संबंधित क्षेत्राधिकारों में नालियों, बांधों, नहरों और जलमग्न क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बाढ़ की तैयारियों और जल निकासी प्रबंधन उपायों की जिलेवार प्रदेश के समस्त प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता/कार्यकारी अभियंताओ के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंप और एचडीपीई पाइप की कमी की स्थिति में अधिकारी या तो लोक निर्माण विभाग के नियमों के अनुसार उन्हें तुरंत खरीद लें या आवश्यकतानुसार अन्य मंडलों से उनकी व्यवस्था करें। यदि पम्प या पाइपो को खरीदना पड़ गया तो सम्बंधित जिला के डीसी रेट के अनुसार खरीदा जाए।इसके अलावा, आपातकालीन नियंत्रण बैग (ईसी बैग) और अन्य आवश्यक सामग्री सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर अविलंब किए जायें ।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने अधिकारियो को यह भी निर्देश दिए कि सभी प्रमुख अभियंता और मुख्य अभियंता व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा और निरीक्षण करें। साथ ही सभी अधीक्षण अभियंता (एसई) और कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को अपने संबंधित माननीय विधायकों और उपयुक्तो के साथ निरंतर संपर्क में रहें।

उन्होंने सभी अधीक्षण अभियंताओं और कार्यकारी अभियंताओं को निरंतर सतर्कता बनाए रखने और अपनी टीमों की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

48 हजार घर, 14 साल का इंतज़ार: जेएनएनयूआरएम फ्लैट घोटाले पर केंद्र सख्त, AAP सरकार की भूमिका की होगी जांच

केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली में गरीबों के लिए बनाए गए हजारों मकानों के वर्षों तक खाली पड़े...

अब सड़कों नहीं, आसमान में चलेगी टैक्सी: दिल्ली-NCR में मिनटों में सफर का ‘एयर टैक्सी’ सपना हुआ साकार होने के करीब

दिल्ली-एनसीआर। ट्रैफिक जाम, घंटों की यात्रा और रोज़मर्रा की थकान से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए...

Nayab Singh Saini Tightens the Social Justice Net in Haryana, Doubles Incentives for Model Panchayats and Sets 60-Day Deadline for SC–ST Charge Sheets

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini on Monday unveiled a sharper, time-bound governance framework aimed at strengthening social...

Alleged Misuse of Railway Land Near Rigo Bridge Sparks Controversy in Amritsar, BJP Leader Seeks High-Level Probe

Amritsar: The construction of a large private building on railway land near the busy Rigo Bridge in Amritsar...