सीईओ के. मकरंद पांडुरंग ने किया शहर का दौरा: पंचकूला शहर में बरसाती पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित करने के लिए पीएमडीए की सक्रिय कार्यवाही

Date:

Share post:

पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री के. मकरंद पांडुरंग ने आज पंचकूला शहर की विभिन्न सड़कों और प्रमुख चौकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारी वर्षा से उत्पन्न जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। श्री पांडुरंग ने सेक्टर-2 स्थित शहीद संदीप सांखला चौक पर टीम द्वारा किए जा रहे पानी निकासी कार्य का भी जायजा लिया।

बुधवार को लगातार हो रही बारिश के दौरान हो रहे जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पीएमडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोड-गलियों में जमा कचरे व अन्य रुकावटों को दूर करने का काम किया जा रहा है।

पीएमडी की टीम द्वारा गुरुद्वारा कूहनी साहिब के पास स्थित अंडरपास में बारिश के कारण जमा हुए पानी की तुरंत प्रभाव से निकासी की व्यवस्‍था की और अंडरपास को जलभराव से मुक्त किया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली। उल्लेखनीय है कि जलभराव के बाद केवल 30 मिनट के भीतर ही इस अंडरपास को पूरी तरह जलभराव से मुक्त कर दिया गया।

श्री के. मकरंद पांडुरंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी टीमें पूरी तरह सतर्क और तैयार रहें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बरसाती पानी के प्रवाह के लिए मेन-स्टॉर्म वाटर सीवर लाइनों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीएमडीए का उद्देश्य पंचकूला शहर में किसी भी प्रकार की जलभराव की स्थिति से निजात दिलाने और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। पीएमडीए की टीमों द्वारा समन्वय से कार्य करते हुए शहरवासियों को बारिश के दौरान राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।

इस मौके पर पीएमडीए के अतिरिक्त सीईओ श्री विनय कुमार, मुख्य अभियंता श्री सुनील कुंडू, विशेषज्ञ (इंफ्रा इंजीनियरिंग) श्री अमर सिंह, कार्यकारी अभियंता तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

“जय श्रीकृष्ण: एक नाम, जिसमें समाया है भक्ति, विश्वास और धर्म का सनातन प्रकाश”जानिए तिथि, पूजा-विधि, व्रत और नंदोत्सव का आध्यात्मिक महत्व

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति, प्रेम, करुणा और अधर्म पर...

India’s 7.8% GDP Growth Under Scrutiny: Has the Government Changed the Yardstick to Make Growth Look Bigger?

New Delhi: India’s latest GDP numbers have produced exactly the kind of headline any government would welcome: real...

Punjab Farmers Return to the Streets: Seven-Day Mohali Morcha Puts AAP Government Under Pressure Ahead of 2027 Polls

Punjab’s farmers have once again brought their demands to the doorstep of the state’s political establishment, with the...

हरियाणा में बेटियों की संख्या पर फिर चिंता: जन्म के समय लिंगानुपात 900 पर पहुंचा, कई जिलों में तेज गिरावट

हरियाणा में बेटियों के जन्म को लेकर वर्षों से चल रही मुहिम के बीच सामने आए ताजा आंकड़ों...