प्रदेश में रसोई गैस को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क

Date:

Share post:

हरियाणा के खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। नागरिकों को घरों में रसोई गैस की दिक्कत नहीं होनी दी जा रही है। वहीं गैस को लेकर कालाबाजारी करने व अवैध प्रयोग करने के प्रदेशभर में अभी तक 12 एफआईआर दर्ज की गई हैं और करीब 169 सिलेंडरों को जब्त किया गया है। इनमें कुरुक्षेत्र में 18, नारनौल 60, करनाल 5, अंबाला में 21, खरखौदा में 28, फरीदाबाद में 18 और जींद में 19 सिलेंडर शामिल हैं।

श्री राजेश नागर वीरवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इनमें उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, डीएफएससी को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। रसोई गैस से संबंधी शिकायत मिलने पर ये टीम सख्त एक्शन ले रही है।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों की प्रदेश सरकार को पूरी चिंता है। किसी भी नागरिक को पैनिक होने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पीछे से हमारी सप्लाई पूरी आ रही है और आगे भी सप्लाई पूरी दी जा रही है। प्रदेश की स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देखने में ये आया है कि घर में मौजूद सभी सिलेंडरों को पहले ही भरवाने के लिए नागरिक एजेंसियों में पहुंच रहे हैं। तीन से चार महीने में सिलेंडर लेने वाले भी तुरंत बुकिंग करवाने पहुंच रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में स्थिति पूर्णत सामान्य है। ऐसे में सरकार का सहयोग करें और पहले ही तरह ही जरूरी होने पर सिलेंडर लेने जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

बंगाल की जीत पर हिमाचल में भाजपा का उत्साह, कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व को दिया श्रेय

शिमला और धर्मशाला से लेकर प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उस समय...

शोर से परे रणनीति: बंगाल में भाजपा की खामोश जमीनी मशीनरी ने कैसे बदले चुनावी समीकरण

पश्चिम बंगाल की राजनीति लंबे समय से जनसभाओं, तीखे भाषणों और आक्रामक चुनावी अभियानों के लिए जानी जाती...

Beyond Rallies: How the BJP Engineered a Ground-Level Campaign Strategy in West Bengal

Saptrishi Soni The Bharatiya Janata Party’s electoral success in West Bengal cannot be reduced to the optics of large...

Bhagwant Mann government records massive revenue growth in April 2026, double-digit growth in VAT and PSDT collections: Harpal Singh Cheema

Highlighting a major milestone in the state's revenue generation, the Punjab Finance, Excise and Taxation Minister announced here...