प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी होगी : श्याम सिंह राणा

Date:

Share post:

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 2 अगस्त को “प्रधानमंत्री  किसान सम्मान निधि” की अगली किस्त जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में किसानों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा , इसी कार्यक्रम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे।

 कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 6 हजार रुपये की राशि 3 किस्तों में जारी होती है और प्रत्येक 4 माह में एक किस्त जारी की जाती है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमें किसानों तक लाभ सुनिश्चित करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में केवीके ( कृषि विज्ञानं केंद्र ) की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस बार भी केवीके की मजबूत भूमिका अपेक्षित है। यह कार्यक्रम किसानों तक सीधे लाभ पहुंचाने और जन जागरुकता अभियान का माध्यम भी है इसलिए कार्यक्रम एक उत्सव और एक मिशन के रूप में आयोजित होना चाहिए।

 कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से भी आह्वान किया कि वह बड़ी से बड़ी संख्या में 2 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने वाले कार्यक्रम से जुड़े।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से शुरू हुई उक्त योजना के तहत अब-तक जारी 19 किस्तों में देशभर के किसानों के खातों में 3.69 लाख करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। अब 20वीं किस्त में 9.7 करोड़ किसानों को करीब 20,500 करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...