प्रधानमंत्री के ‘तेल बचाओ, देश बचाओ’ आह्वान् पर कृष्ण बेदी ने की साइकिल से  यात्रा

Date:

Share post:

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बार फिर मिसाल कायम की है। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘तेल बचाओ, देश बचाओ’ आह्वान् के समर्थन में साइकिल से हरियाणा सिविल सचिवालय पहुंचे।

जन-जागरूकता के लिए जमीनी पहल

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सुबह चण्डीगढ स्थित  निज आवास से साइकिल चलाकर सचिवालय पहुंचे और मंत्रीमण्डल की बैठक में भाग लिया। उन्होंने जाने के लिये भी साइकिल का प्रयोग किया।

श्री बेदी ने कहा  कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर और ऊर्जा-सुरक्षित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। एक दिन साइकिल चलाकर हम न केवल ईंधन की बचत कर सकते हैं, बल्कि वायु प्रदूषण कम करके आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण भी प्रदान  कर सकते हैं। उनका यह प्रयास सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि हरियाणा के युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देना है। उनका कहना है कि छोटे-छोटे कदम से ही बड़े बदलाव की नींव बनते हैं। 

सामाजिक अधिकारिता मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहन छोड़कर साइकिल, सार्वजनिक परिवहन या पैदल यात्रा को अपनाएं। इससे मुद्रा की बचत होगी, हमारा स्वास्थय बेहतर होगा और हरियाणा को स्वच्छ, हरित और विकसित बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

सचिवालय में पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंत्री के इस कदम की सराहना की और उन्होंने भी साइकिल से कार्यालय आने का संकल्प लिया। हरियाणा सरकार ने ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही अनेक योजनाएं चला रही है। उनका यह कदम उसी दिशा में एक जन-अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Haryana Accelerates Cancer Care Push: CM Nayab Singh Saini Orders Fast-Track Installation of Advanced PET-CT Scanner at Ambala Cancer Hospital

In a significant step towards strengthening cancer care infrastructure in Haryana, Chief Minister Nayab Singh Saini on Tuesday...

पंजाब में बेअदबी कानून पर टकराव: क्या यह धार्मिक मर्यादा की लड़ाई है या राजनीतिक वर्चस्व की नई जंग?

पंजाब में बेअदबी (धार्मिक ग्रंथों के अपमान) को लेकर बना नया कानून अब केवल एक विधायी मुद्दा नहीं...

Punjab’s Sikh Legislators Appear Before Akal Takht Over Anti-Sacrilege Law Amid Intensifying Constitutional and Religious Debate

Saptrishi Soni: In an unprecedented development that underscores the delicate relationship between elected governments and Sikh religious institutions,...

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज: यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों को मिल सकता है प्रतिनिधित्व, कई वरिष्ठ मंत्रियों की भूमिका पर...

संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में संभावित...