प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत विजन को साकार करने में जुटें अधिकारी: मनोहर लाल

Date:

Share post:

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत योजनाओं को मिशन मोड में लागू करें ताकि हरियाणा के शहर स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता वाले बन सकें। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा के शहर स्वच्छता और शहरी प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं तो वे देश के अन्य राज्यों के लिए आदर्श बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री आज शहरी स्थानीय निकाय विभाग की डीएमसी एवं एमसी के साथ आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छता को राष्ट्रीय जनआंदोलन का स्वरूप दे चुके हैं और इसे पूरी गंभीरता से लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्थायी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था, ड्रेनों की सफाई, शौचालय अवसंरचना, घर-घर कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, लीगेसी वेस्ट प्रबंधन, मल्टीलेवल पार्किंग और बायो-सीएनजी प्लांट सहित विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत निर्धारित 166 मानकों के अनुरूप शहरों को विकसित करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक भावना से कार्य किया जाए। साथ ही ऐसे विकास परियोजनाएं तैयार की जाएं जिनसे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और स्थानीय निकायों की आय में भी वृद्धि हो।

शौचालयों का राज्यव्यापी सर्वे 30 जून तक

केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी शहरी स्थानीय निकाय निजी, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का सर्वेक्षण 30 जून तक पूरा करें। उन्होंने कहा कि कोई भी घर, बाजार, पार्क अथवा सार्वजनिक स्थल शौचालय सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर थर्ड पार्टी सर्वे भी कराया जाए। पर्यटन स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले आधुनिक शौचालयों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाए।

10 से अधिक आबादी वाले सभी कस्बों में बने सीवरेज योजना

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी कस्बों में चरणबद्ध तरीके से सीवरेज नेटवर्क विकसित करने की योजना बनाई जाए। साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के निर्माण एवं उपचारित जल के पुनः उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

बायो-सीएनजी प्लांटों का विस्तार

श्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश में सात स्थानों पर बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किए जाएंगे। यमुनानगर में इस दिशा में कार्य शुरू हो चुका है, जबकि फरीदाबाद, रोहतक सहित अन्य स्थानों पर भी जल्द कार्य आरंभ किया जाएगा।

नियमित सफाई अभियान और जनभागीदारी पर जोर

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई अभियान चलाए जाएं। सार्वजनिक शौचालयों की दिन में कम से कम दो बार सफाई सुनिश्चित की जाए। बाजार बंद होने के समय कचरा संग्रहण के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की जाए ताकि कचरा सड़कों पर न रहे। उन्होंने स्वच्छता अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने और स्वच्छता ऐप की नियमित समीक्षा करने पर भी बल दिया।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के निर्देशों के अनुरूप सभी योजनाओं को मिशन मोड में लागू किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वच्छता रैंकिंग में हरियाणा को पुनः अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और शहरों व कस्बों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...