प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में शिक्षा का रहेगा अहम योगदान: महीपाल ढांडा

Date:

Share post:

प्रदेश के कॉलेजों में खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भूमिका भी अहम रहेगी। देश में सबसे पहले हरियाणा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। इस नीति के तहत ही प्रदेश के राजकीय कॉलेजों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर किया जाएगा। कॉलेजों में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा और खिलाड़ियों को भरपूर मात्रा में खेल के संसाधन मुहैया करवाए जाएंगे।

 शिक्षा मंत्री आज सिविल सचिवालय में उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राजकीय कॉलेजों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी हो सके। कॉलेजों में विद्यार्थियों को शिक्षा में निपुण बनाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए स्टार्टअप पोषण केंद्र भी खोले जाएंगे।

उन्होंने कहा क राजकीय कॉलेजों में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में कोई असुविधा न हो, इसलिए भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा कई कॉलेजों में सेमीनार हाल भी निर्माणाधीन हैं। बैठक से दौरान अवगत कराया गया कि प्रदेश के 184 राजकीय कॉलेजों में मैथ की 36, कंप्यूटर की 94 और फीजियोलॉजी की 49 लैब चल रही हैं, जिनका विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।

बैठक में उच्चतर शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, उच्चतर शिक्षा के निदेशक श्री एस नारायण व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...