फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बनाने वाले वन विभाग के अधिकारी पर होगी कार्रवाई : नायब सिंह सैनी

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारी से फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बनाने वाले वन विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को शिकायत में गुरमीत ने बताया कि वह फौज से रिटायर है और अब वन विभाग में नौकरी कर रहा है। वन विभाग का एक अधिकारी उससे फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बना रहा है, जब उसने मना किया तो उसे कार्रवाई करने का डर दिखाया।



मुख्यमंत्री ने  लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याओं को हल करने में लापरवाही बताने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई नागरिक अपनी समस्या लेकर आता है तो अधिकारी तुंरत संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान करें। अधिकारी नागरिक की समस्या का समाधान जल्दी करें। चक्कर लगाने वाले अधिकारियों  व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



मुख्यमंत्री बुधवार को लाडवा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे। इस दौरान करीब 225 समस्याओं को सुना और मौके पर ही उन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।



श्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि कलाल माजरा निवासी सुभाष के सोलर लाइट लगाने की परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जाए और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने टाटकी की नर्सरी के खिलाड़ियों को डाइट का पैसा न मिलने के मामले में उपायुक्त को जांच करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को बलजिंदर ने शिकायत में बताया कि 15 जून 2024 से शुरू नर्सरी में खिलाड़ियों को डाइट का पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ठगी करने वाले आरोपी पर लगे आरोप साबित हो चुके हैं तो आरोपी की प्रॉपर्टी को अटैच किया जाए।



मुख्यमंत्री ने राजीव की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह पूरे मामले की जांच करें और पता लगाएं कि जब परिवार यहां नहीं रहता तो बिजली चोरी का केस कैसे और किसने बनाया। इस मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर पेश की जाए। इसी तरह कलाल माजरा निवासी महेंद्र की शिकायत पर उनके डेरे में रहने वाले 20 घरों को बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।



इस दौरान मुख्यमंत्री को वीरपाल ने शिकायत में बताया कि वह विकलांग है और उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। अब उसके पास अपनी बहन की शादी करने के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट नहीं है। मुख्यमंत्री ने वीरपाल को उसकी बहन की शादी के लिए आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। इसी तरह रजनी की शिकायत पर उपायुक्त को लीड बैंक मैनेजर के माध्यम से बातचीत कर उनकी मदद करने के निर्देश दिए।



श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल्द ही एलीजिबिलिटी पूरी करने वाली कॉलोनी को वैध घोषित किया जाएगा। इन कॉलोनियां के वैध होने के बाद इनको सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अवैध कॉलोनी में पीने के पानी, सफाई जैसी समस्याओं को लेकर आए नागरिकों की सुनवाई के दौरान ऐसा कहा। मुख्यमंत्री ने लाडवा शहर में सीवर पाइप लीक होने के मामले में अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि शाम तक इस लीकेज को दुरुस्त किया जाए।



श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में बुजुर्गों को परिवार पहचान पत्र में 60 वर्ष पूरे होने और आयु के सत्यापन के बाद बिना किसी आवेदक के बुढ़ापा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेशभर में पेंशन काटने की जो शिकायत उनके पास आ रही है। उनका विभागीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, चमोली में था केंद्र; 4.9 की तीव्रता से हिली धरती

— दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।...

छह उपचुनावों में आज मतदान, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की साख पर भी नजर; विवाद और विरोध के बीच बड़ा संस्थागत टेस्ट

देश के तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की छह सीटों पर आज हो रहे उपचुनाव महज...

Six Bypolls Today: Nandigram, Tamil Nadu and Nagaon Contests Put New Political Order Under Scrutiny

Voters in four regions will go to the polls on Tuesday in six closely watched by-elections, comprising five...

असम और मणिपुर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, कुछ मिनट के अंतराल में दो बार हिली धरती

देश के पूर्वोत्तर हिस्से में मंगलवार तड़के लगातार भूकंपीय गतिविधि दर्ज की गई। असम के नगांव और मणिपुर...