बरसाती पानी की निकासी के लिए मास्टर प्लान बनाकर किया जाएगा स्थाई समाधान: श्रुति चौधरी

Date:

Share post:

सिंचाई और महिला एवं विकास विभाग मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बरसाती पानी का स्थाई समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान तैयार करके जिला के जलभराव से प्रभावित क्षेत्र में समस्या का स्थाई निवारण किया जाएगा। श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को भिवानी के तोशाम एरिया के गांव दांग खुर्द, दांग कलां, सागवान, बीरण व बापोड़ा में जल भराव क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को अतिशीघ्र समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बरसाती पानी सम्बंधित समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के लिए लगातार काम कर रही है, इसी के तहत तोशाम विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। क्षेत्र के गांवों में करोड़ों रुपए की लागत से अनेक विकास परक परियोजनाएं चल रही हैं। विकास कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में सही गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करें। विकास कार्यों में लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन गांवों में पीने के पानी की समस्या है, वहां टैंकरों के जरिए स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल घरों को साफ करके उनमें स्वच्छ पानी डाला जाए। लोगों को पीने  के लिए स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए। गांवों में बिजली व अन्य जो भी समस्याएं हैं उनका यथाशीघ्र समाधान किया जाए। इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि उनके गांव में बरसाती पानी के कारण फसलें खराब हो गई हैं और गांव दांग कलां व सागवान की बाहरी बस्तियों में भी बरसाती पानी ने प्रभावित किया है। जिसका समाधान यथाशीघ्र करवाया जाए।

समस्या सुनने के बाद मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समस्या का हल किया जाए। गांव बीरन के सरकारी स्कूल में भी बरसाती पानी की दिक्कत के समाधान को लेकर भी मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए हैं।

 उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल के समय में प्रदेशभर में बनाई गई नहर और माईनरों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हलके में किसी भी गांव में पेयजल की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम रवि मीणा, डीआरओ सुशील शर्मा, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्नोई व कार्यकारी अभियंता मनीष भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

हरियाणा में फिर पैरोल पर बाहर आए राम रहीम, राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चाएं

हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल...

Himachal Pradesh Gears Up for Massive Panchayat Poll Exercise as Thousands of Polling Teams Reach Remote Voting Stations

The hills of Himachal Pradesh are preparing for one of the state’s largest democratic exercises as authorities complete...

As Fuel Prices Climb, Congress Takes Protest to Streets Across Himachal Pradesh

With petrol and diesel prices continuing to rise across the country, the political confrontation over inflation is beginning...

इबोला का खतरा कितना गंभीर, कैसे पहचानें लक्षण और क्यों अलर्ट मोड पर आया अमृतसर एयरपोर्ट

दुनिया ने कोविड-19 महामारी के दौरान यह देखा कि किसी संक्रामक बीमारी की शुरुआती अनदेखी किस तरह वैश्विक...