महात्मा ज्योतिराव और माता सावित्री फुले ने अंधकार में शिक्षा का दीप जलाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दिल्ली के मंगोलपुरी में अंतरराष्ट्रीय सैनी भवन  का उद्घाटन किया। उन्होंने इस भवन में स्थापित की गई महात्मा बुद्ध, महात्मा ज्योतिराव फुले, माता सावित्री बाई फुले, महाराज शूर सैन की प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। उन्होंने सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले ट्रस्ट को 51 लाख रूपये देने की घोषणा भी की।

 इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले और माता सावित्री बाई फुले ने अंधकार में शिक्षा का दीप जलाया।

उन्होंने कहा कि यह समारोह उन विचारों, मूल्यों और आदर्शों का उद्घोष है, जिन्होंने भारतीय समाज को दिशा दी, नई चेतना पैदा की और सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा समानता के मार्ग पर आगे बढ़ाया। यह गर्व का क्षण है कि मंगोलपुरी में हमारे महापुरुषों की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। यह उस चेतना को नमन करने का अवसर है, जिसने अंधकार में दीप जलाने का काम किया।

विचारों से दीप जलाया

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव और माता सावित्री फुले केवल दो नाम नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति के दो स्तंभ हैं जिन्होंने बराबरी व शिक्षा की मजबूत नींव रखने का काम किया। जब समाज में बेटियों को पढ़ाना अपराध माना जाता था तब सावित्रीबाई फुले ने ज्ञान को आगे बढ़ने का काम किया। उन्होंने जाति, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध कलम को तलवार बनाया और अपने विचारों के माध्यम से क्रांति का दीप जलाया।

शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह मूर्तियां हमें याद दिलाती रहेगी कि शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं है, समानता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और मानवता से बड़ा कोई राष्ट्र धर्म नहीं है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी अपनी बेटियों को आगे बढ़ाएं और भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें। इसके साथ-साथ मिलकर शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें।

इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान श्रीपाल सैनी ने मुख्यमंत्री  के समक्ष ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया और अपनी मांगे रखी। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, पूर्व मंत्री धर्म सिंह, उत्तर प्रदेश में मंत्री जसवंत सैनी, रणवीर सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

A Call for Accountability: Activist Abhijeet Dipke Announces Delhi Protest Seeking Education Minister’s Resignation

A growing debate over the integrity and management of India’s competitive examination system is set to find expression...

Municipal Verdict Sends a Powerful Signal: BJP Seizes Momentum Ahead of Himachal’s 2027 Electoral Battle

The results of the Municipal Corporation elections in Himachal Pradesh have delivered far more than a routine local...

मातृ शक्ति से नेतृत्व तक: चंडीगढ़ में सम्मानित हुईं देश की प्रेरणादायी महिलाएं, उपलब्धियों और संघर्षों को मिला राष्ट्रीय मंच

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में रविवार को एक ऐसा समारोह आयोजित हुआ, जिसने केवल उपलब्धियों का उत्सव...

Himachal Pradesh Pushes Major Healthcare Upgrade with ₹100 Crore Himcare Relief and Ambitious Modernisation Drive

In a significant move aimed at strengthening public healthcare delivery and easing financial pressures within the state's medical...