मुख्यमंत्री सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन, कृष्ण जन्माष्टमी पर दी शुभकामनाएं

Date:

Share post:

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे अद्वितीय व्यक्तित्व थे, जिन्होंने राजनीति के मायनों को ही बदलकर रख दिया। वे लंबे समय तक विपक्ष में रहे, लेकिन विपक्ष की राजनीति को उन्होंने शालीनता, मर्यादा और सकारात्मकता के साथ नई पहचान दी। जब भी सरकार जनता के हितों से भटकती थी, तब वे अपनी संयमित भाषा और तर्कपूर्ण विचारों से सरकार को सचेत करते थे। उनके व्यक्तित्व और व्यवहार ने उन्हें भारतीय राजनीति का एक ऐसा केंद्र बिंदु बनाया, जिसे आज भी पूरे सम्मान के साथ याद किया जाता है।

मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर कांग्रेस को कटाक्ष करते हुए कहा कि आज का विपक्ष जिस स्तर पर है, वह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पढ़ें और उनके आचरण से सीख लें। जिस तरह वाजपेयी जी विपक्ष में रहते हुए भी लोकसभा में जनता की आवाज बनते थे और गंभीरता व शालीनता के साथ सरकार के खिलाफ पक्ष रखते थे, वैसा व्यवहार आज की राजनीति में बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग, हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैयेंदर सिंह छिल्लर, विभाग की अतिरिक्त निदेशक प्रशासन वर्षा खांगवाल और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह वेब जनित समाचार रिपोर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...