मेहता पुलिस ने 262 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल 32 बोर, 2 जिंदा कारतूस,एक मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार

Date:

Share post:

अमृतसर, कुमार सोनी
मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध ” के तहत डीजीपी पंजाब के निर्देशानुसार, एसएसपी जिला अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह व डीएसपी जंडियाला रविंदर सिंह के नेतृत्व में मेहता पुलिस ने 262 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल 32 बोर, 02 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में एएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि मेहता पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सोनी सिंह उर्फ ​​सोनू को गुरुद्वारा चेलेआना साहिब गांव मेहसमपुर खुर्द के पास पुल नाले से शक के आधार पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से उक्त हेरोइन और हथियार बरामद हुए। इस संबंध में उक्त आरोपित के विरूद्ध थाना मेहता में मुकदमा नं. 70 अपराध 21-सी/25 एन.डी.पी.एस एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर जांच की जा रही है। उक्त गिरफ्तार आरोपी के आगे-पीछे के लिंक तलाशे जा रहे हैं तथा इस मामले में अन्य कोई भी व्यक्ति संलिप्त पाया गया तो उसके विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Haryanvi Singer Ankit Balyan Shot Dead Outside Gym in Shamli

Popular Haryanvi singer and YouTuber Ankit Balyan was shot dead by unidentified assailants in Shamli district of Uttar...

Filmmaker Kuku Kohli Dies at 77, Had Given Ajay Devgn His Big Break

Mumbai. The Hindi film industry is mourning the death of filmmaker Kuku Kohli, who passed away at the...

पीर निगाह से नैना देवी जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, करीब 50 घायल; एक से अधिक गंभीर मरीज PGI रेफर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मंगलवार सुबह धार्मिक यात्रा उस समय त्रासदी में बदल गई, जब प्रसिद्ध...

21 दिन की फरलो पर फिर जेल से बाहर राम रहीम, 2017 के बाद 17वीं अस्थायी रिहाई; बार-बार मिल रही राहत पर फिर उठे...

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर है। रोहतक की सुनारिया...