युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 108वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 128 नशा तस्करों की गिरफ्तारी; 10.8 किलो हेरोइन व 2.4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे ” युद्ध नशों विरुद्ध’” के 108वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 128 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.8 किलो हेरोइन, 2 किलो अफीम और 2.40 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस अभियान के दौरान इस से केवल 108 दिनों में गिरफ्तार किए गए तस्करों की कुल संख्या 17,897 हो चुकी है।

यह विशेष ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने इस अभियान की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय मंत्रिमंडलीय सब-कमेटी का गठन भी किया है।

ऑपरेशन के विवरण देते हुए विशेष डीजीपी (कानून व्यवस्था) अरपित शुक्ला ने बताया कि 107 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1600 से अधिक पुलिसकर्मियों की सहभागिता से बनी 220 से अधिक टीमों ने राज्यभर में 499 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के दौरान कुल 81 एफआईआर दर्ज की गईं तथा 557 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

विशेष डीजीपी ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) – के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 69 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज हेतु सहमत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Municipal Verdict Sends a Powerful Signal: BJP Seizes Momentum Ahead of Himachal’s 2027 Electoral Battle

The results of the Municipal Corporation elections in Himachal Pradesh have delivered far more than a routine local...

मातृ शक्ति से नेतृत्व तक: चंडीगढ़ में सम्मानित हुईं देश की प्रेरणादायी महिलाएं, उपलब्धियों और संघर्षों को मिला राष्ट्रीय मंच

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में रविवार को एक ऐसा समारोह आयोजित हुआ, जिसने केवल उपलब्धियों का उत्सव...

Himachal Pradesh Pushes Major Healthcare Upgrade with ₹100 Crore Himcare Relief and Ambitious Modernisation Drive

In a significant move aimed at strengthening public healthcare delivery and easing financial pressures within the state's medical...

Ghaziabad Student Murder Case: Main Accused Dies in Police Encounter as Questions Over Youth Violence Intensify

The killing of a 17-year-old school student in Ghaziabad has taken a dramatic turn after the main accused...