यू.पी.एस.सी. सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित 6 आई.ए.एस.(I.A.S.) को हरियाणा कैडर आबंटित

Date:

Share post:


इस बार हरियाणा के 2 मूल निवासियों को ही मिलसका गृह कैडर, 6 को अन्य प्रदेश कैडर  — हेमं

चंडीगढ़ – यू.पी.एस.सी. (संघ लोक सेवा आयोग )  द्वारा  वर्ष 2024 -25 में ली गयी आल इंडिया  सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम,  जो अप्रैल, 2025 मेंघोषित किया गया था, में  उत्तीर्ण कुल 6 उम्मीदवारों, जिनका  उक्त परीक्षा में उनके रैंक/मेरिट  और जाति/वर्ग आदि के आधार पर आई.ए.एस.(भारतीय प्रशासनिक सेवा ) में चयन हुआ,  कोकेंद्र सरकार द्वारा  आई.ए.एस. का हरियाणा कैडर अलॉट किया गया है. इनछः में से दो ही  हरियाणा के  मूल निवासीहैं.  

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार औरप्रशासनिक मामलों  के जानकार  ने केंद्र  सरकार के कार्मिक एवंप्रशिक्षण विभाग (डी.ओ.पी.टी. )से इस सम्बन्ध में आधिकारिक  जानकारी प्राप्त कर  बताया कि   गत 7दिसम्बर को ही  में हरियाणा सहित देश के सभीराज्यों के मुख्य सचिवों को डी.ओ.पी.टी.द्वारा एक  पत्र जारी कर यू.पी.एस.सी.सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल परिणामो के आधार पर  आई.ए.एस.में चयनित सभी 179 योग्य  उम्मीदवारों कोसम्बंधित  प्रदेश  कैडर आबंटन की जानकारी भेजी गयी है.

उन्होंने  बताया कि इससे पूर्व    21 मई 2025  कोडी.ओ.पी.टी.द्वारा   देश के सभी  राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र  भेजकर उनके संबंधित  प्रदेश को आबंटित  किये जाने वाले   नव चयनित  आई.ए.एस. की सम्बंधित केटेगरी सहित कुल संख्या  अर्थात   आउटसाइडर -इनसाइडर(बाहरी-आंतरिक ) और उनकी  जाति/वर्ग  के सम्बन्ध में  रिक्तियों कीजानकारी दी गयी थी. उसमें  हरियाणा राज्य/कैडर हेतु  कुल 6 रिक्तियों   का उल्लेख था  जिनमें से 4 आउटसाइडर अर्थात बाहरी राज्यों के जिनमेसे 3 अनारक्षित (ई.डब्ल्यू.एस. सहित) और 1 एस.सी. (अनुसूचितजाति ) जबकि    2  इनसाइडरअर्थात  हरियाणा के मूल निवासियों हेतुथीं  जिनमें  से एक ओ.बी.सी. (अन्य पिछड़े वर्ग )  एवं 1 एस.टी. (अनुसूचितजनजाति) से थी. हरियाणा मेंहालांकि एस.टी.जाति के लिए आरक्षण नहीं हैं, इसलिए  हरियाणा इनसाइडर एसटी का पद इस बार इनसाइडर  ओबीसी हेतुआरक्षित कर दिया गया.

बहरहाल,  6  नवचयनित आईएएस अधिकारियों, जिन्हे हरियाणा कैडर मिला है,  में यू.पी.एस.सी.सिविल सेवा परीक्षा 2024  मेंपूरे देश अर्थात आल इंडिया  में  36 रैंक पर रही  एवं मध्य प्रदेश  राज्य की  मूल निवासीमुस्कान श्रीवास्तव  हैं जोसामान्य वर्ग से हैं. उनके बाद देश भर में  53वी रैंक हासिल करने वाले एवं हरियाणा  की  मूल निवासी शिवानीपंचाल हैं जो  ओ.बी.सी. वर्ग से हैंहालांकि उन्होंने जनरल मेरिट (जी.एम.) में दर्शाया गया है. उसकेबाद 56 वे रैंक पर रहे एवं दिल्ली  के मूल निवासी विशालसिंह  हैं एवं वह सामान्यवर्ग से हैं. इसके बाद 222 वें रैंक पर रहे   एवं  उत्तराखंड  के  मूल निवासी अमितेजपंगते हैं एवं वह  एस.टी.वर्ग से हैं. उसके बाद 235 वें रैंक पर रहे एवं दिल्ली के मूलनिवासी सोहम शैलेन्द्र  हैं जो एस.सी. वर्गसे हैं. उसके बाद 272 वें रैंक पर रहने वाले एवं हरियाणा केमूल निवासी विवेक यादव  हैं जो सामान्यवर्ग से हैं. अब इतने पीछे आल इंडिया रैंक पर रहने वाले  जनरल केटेगरी वर्ग के इस   हरियाणाके मूल निवासी को अपना गृह राज्य हरियाणा कैडर ही अलाट होना निश्चित तौर पर उनकेलिए सौभाग्य है.

 ज्ञातरहे कि यू.पी.एस.सी.सिविल सेवा  परीक्षा 2024-25 के फाइनल परिणाम में  हरियाणा  की  मूलनिवासी  हर्षितागोयल ने हालांकि  देश भरमें  दूसरा  रैंक प्राप्त किया था परन्तु उन्हें गुजरात कैडर अलॉट हुआ है. इसीप्रकार 9 वें रैंक पर रहे  हरियाणा निवासी आदित्यविक्रम  अग्रवालको उत्तर प्रदेश कैडर, 92 वें रैंक पर रहे  हरियाणा के मूल निवासी  दीपक गोदारा कोए.जी.एम.यू.टी. कैडर, 308 वें रैंक पर रहने  वाले  हरियाणा के मूल निवासी तेजस्व कोपश्चिमबंगाल कैडर, 376 वें रैंक पर रहे हरियाणा के जीतेंद्रकुमार  को ए.जी.एम.यू.टी  कैडर,439 रैंक पर रहे हरियाणा के मूल  निवासी विशाल  को हिमाचल प्रदेश कैडर मिला है.  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

नशे की गिरफ्त में सिमटता युवाओं का भविष्य, समाज और परिवार पर भी पड़ रहा गहरा असर: ठाकुर गुणीप्रकाश

प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (मान) ठाकुर गुणीप्रकाश ने कहा है कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति आज केवल एक...

Up to 100,000 Feared Dead in Venezuela Earthquake Disaster, Trump Offers Immediate Assistance

Caracas: Venezuela is facing the possibility of one of the worst natural disasters in its recent history after...

Venezuela Rocked by Two Powerful Earthquakes Within Seconds, Widespread Damage Feared

Caracas: Venezuela was struck by two powerful earthquakes on Wednesday, triggering panic across several parts of the country...

Bhagwant Mann Alleges Political Conspiracy, Says ‘Fake Video’ Being Used to Tarnish His Image

Saptrishi Soni Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann has launched a strong counterattack against his political opponents, accusing...