राजेश जोगपाल, आईएएस  ‘कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट अवार्ड’ से सम्मानित – 2nd सस्टेनेबल एग्रीकल्चर समिट एंड अवार्ड्स 2025 में मिला सम्मान

Date:

Share post:

हरियाणा के सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार श्री राजेश जोगपाल, आईएएस को अर्बन सस्टेनेबिलिटी में नवाचारी शासन हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गत दिवस नई दिल्ली में आयोजित दूसरे सस्टेनेबल एग्रीकल्चर समिट एंड अवार्ड्स 2025 के दौरान प्रदान किया गया।

सस्टेनेबिलिटी मैटर्स और इंडियाग्री द्वारा आयोजित, तथा ग्रे मैटर्स कम्युनिकेशंस द्वारा पार्टनर किए गए इस सम्मेलन में देशभर से कृषि क्षेत्र के नेता, नवाचारकर्ता और परिवर्तनकारी व्यक्तित्व एकत्र हुए और जलवायु-स्मार्ट खेती के भविष्य पर विचार-विमर्श किया।

इस वर्ष का विषय “कृषि 2047: क्लाइमेट-रेडी फार्मिंग, फ्यूचर-रेडी भारत” था, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विज़न के अनुरूप जलवायु-सहिष्णु, टिकाऊ और भविष्य-उन्मुख कृषि प्रणाली के निर्माण की दिशा को दर्शाता है।

यह पुरस्कार श्री रामनाथ ठाकुर, माननीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार, डॉ. रामदास आठवले, माननीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, भारत सरकार, श्री प्रवेश साहिब सिंह, माननीय मंत्री, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, एवं जल, दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने उपरांत  श्री राजेश जोगपाल  ने कहा कि यह पुरस्कार हरियाणा सहकारिता आंदोलन के सामूहिक प्रयासों की पहचान है, जो नवाचार, जनभागीदारी और शासन सुधारों के माध्यम से अर्बन सस्टेनेबिलिटी को आगे बढ़ा रहा है। हमें जलवायु-सहिष्णु और समावेशी विकास की दिशा में कार्य जारी रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सहकारिता को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि लोगों को आत्मनिर्भर बनने के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Amit Shah Turns Punjab’s Drug Crisis into Political Flashpoint, Welcomes CBI Probe into Jhota Case and Challenges Mann Government

Union Home Minister Amit Shah has sharpened the political confrontation with Punjab’s Aam Aadmi Party (AAP) government over...

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...