राज्य में जल्द ही नए 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी : आरती सिंह राव

Date:

Share post:

कहा,प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जल्द ही प्रदेश में नए 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी , भविष्य में प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा डॉक्टरों की कमी से संबंधित उठाए गए मुद्दे पर जवाब दे रही थी।

आरती सिंह राव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मात्र एक वर्ष में 1400 से ज्यादा डॉक्टरों की भर्ती की है जबकि वर्ष 2014 से पहले शायद एक साल में इतने ज्यादा डॉक्टर कभी भी नहीं लगाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में जहां -जहां आवश्यकता होगी, वहां -वहां डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एनएचएम के माध्यम से 150 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती की गई है और  पीजी डिग्री करके आये नए 150 डॉक्टरों की भर्ती भी जल्द ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी समय में भी डॉक्टर एवं स्पेशलिस्ट की भर्ती की जाती रहेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित किया है। हरियाणा में भी राज्य सरकार योग को महत्व देकर प्रत्येक गांव में योग सहायक की नियुक्ति कर रही है ताकि प्रदेश की जनता स्वस्थ रह सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Municipal Verdict Sends a Powerful Signal: BJP Seizes Momentum Ahead of Himachal’s 2027 Electoral Battle

The results of the Municipal Corporation elections in Himachal Pradesh have delivered far more than a routine local...

मातृ शक्ति से नेतृत्व तक: चंडीगढ़ में सम्मानित हुईं देश की प्रेरणादायी महिलाएं, उपलब्धियों और संघर्षों को मिला राष्ट्रीय मंच

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में रविवार को एक ऐसा समारोह आयोजित हुआ, जिसने केवल उपलब्धियों का उत्सव...

Himachal Pradesh Pushes Major Healthcare Upgrade with ₹100 Crore Himcare Relief and Ambitious Modernisation Drive

In a significant move aimed at strengthening public healthcare delivery and easing financial pressures within the state's medical...

Ghaziabad Student Murder Case: Main Accused Dies in Police Encounter as Questions Over Youth Violence Intensify

The killing of a 17-year-old school student in Ghaziabad has taken a dramatic turn after the main accused...