श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गौशालाओं को मुख्यमंत्री की सौगात, कुरुक्षेत्र की 19 गौशालाओं को 1.80 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि की जारी

Date:

Share post:

हरियाणा की 605 गौशालाओं को 88.50 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि की जाएगी जारी – मुख्यमंत्री

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले की 19 गौशालाओं के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की 605 गौशालाओं के लिए 88 करोड़ 50 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को गीता ज्ञान संस्थान, कुरुक्षेत्र में आयोजित गोशाला चारा अनुदान वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गीता एवं आयुर्वेद शोध का विमोचन किया। इससे पहले उन्होंने श्री कृष्ण कृपा गौशाला में जाकर गायों को गुड़ व चारा खिलाकर गाय की पूजा अर्चना की व गीता ज्ञान संस्थानम में स्थित श्री कृष्ण कृपा मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना की।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजीकृत गौशालाओं को पिछले साढ़े दस वर्षों में चारे के लिए 270 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। आज की राशि को मिलाकर अब तक 358 करोड़ 50 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में गाय आदिकाल से ही पूजनीय रही है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गाय में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। गाय के इसी महत्व को देखते हुए धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा गौशालाओं की स्थापना पर बल दिया गया है। सरकार ने भी गौशालाओं के विकास, गौवंश संरक्षण और प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014-15 में हरियाणा गौसेवा आयोग के लिए केवल 2 करोड़ रुपये का बजट था। जबकि वर्तमान सरकार ने इस साल कुल बजट 595 करोड़ रुपये कर दिया है। वर्ष 2014 तक हरियाणा में 215 पंजीकृत गौशालाओं में केवल 1 लाख 75 हजार गौवंश था, लेकिन वर्तमान में राज्य में 686 पंजीकृत गौशालाएं हैं। इनमें लगभग 4 लाख बेसहारा गौवंश का पालन-पोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि 330 गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं। शेष बची गौशालाओं में भी सोलर पावर प्लांट लगाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं को लिए 800 ई-रिक्शा की खरीद प्रक्रिया जारी है। गौशालाओं में 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवा रहे हैं। गौशाला के लिए कोई जमीन खरीदता है तो उस पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता। गौशालाओं में गौवंश के स्वास्थ्य की जांच के लिए पशुचिकित्सों की व्यवस्था की गई है। साथ ही मोबाइल पशु चिकित्सालय की सेवाएं भी गौशालाओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सरकार ने फैसला लिया है कि बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए 200 गौशालाओं को शेड बनाने के लिए 10 लाख रुपये प्रति गौशाला अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ लागू किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। गौशालाएं गाय के गोबर और गोमूत्र से प्राकृतिक फिनाइल, फॉस्फेट से भरपूर जैविक खाद, गोबर के बर्तन, गोबर से प्राकृतिक पेंट, गमला, दीया, धूप, साबुन और अन्य उत्पाद बना रही हैं। पंचगव्य उत्पादन के लिए गौशालाओं की मांग अनुसार आवश्यक मशीनरी की खरीद के लिए मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सुरक्षा के लिए एक सख्त कानून “हरियाणा गौ-वंश संरक्षण व गौसंवर्धन अधिनियम-2015 लागू किया है।

कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्राचीन समय से ही हमारी संस्कृति में गाय का एक विशेष दर्जा है। गाय से ही प्राचीन समय में देश की अर्थव्यवस्था चलती थी। हमारे देश में भी हरियाणा के गठन से पहले तक हलों से खेती होती थी और बैल ही खेती का मुख्य जरिया होते थे। आज हरियाणा सरकार द्वारा गाय के संरक्षण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा गौ संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गाय को आराध्य माना है। कुरुक्षेत्र की धरती पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान संस्थानम में कई तरह से गीता को लेकर शोध चल रहे हैं। अब यहां गीता एवं आयुर्वेद पर शोध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Satluj Removal Sparks Political Storm in Punjab as Sikh Bodies, Opposition Rally Behind Film on Jaswant Singh Khalra

Saptrishi Soni The sudden removal of the Diljit Dosanjh-starrer Satluj from an OTT platform just days after its...

नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा नया इतिहास, एक दिन में 39.571 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर बनाया दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

झाकड़ी।देश की सबसे बड़ी भूमिगत जलविद्युत परियोजनाओं में शामिल एसजेवीएन के नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने ऊर्जा...

Padma Vibhushan Awardee and Pandavani Icon Teejan Bai Dies at 70, India Mourns the Loss of a Folk Legend

India has lost one of its most celebrated custodians of folk culture with the passing of Padma Vibhushan...

Kejriwal Takes Ayodhya Donation Row National, Seeks ‘Strictest Action’ After Offering Prayers at Goa Temple

Aam Aadmi Party (AAP) national convenor Arvind Kejriwal has intensified his party's attack over the alleged misappropriation of...