“संकल्प पत्र” के वायदों को अधिकारी प्राथमिकता से पूरा करें: कृषि मंत्री

Date:

Share post:

– पशुपालन और कृषि विपणन बोर्ड अधिकारियों को दिए निर्देश

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशु पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पशुपालन और “हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड” के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे “संकल्प पत्र” के वायदों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए कदम उठाएं।

श्री राणा आज चंडीगढ़ में पशुपालन और “हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड” के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों से छोटे पशुपालकों को एक लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण देने तथा पशुओं की नस्लों में सुधार करने के लिए उठाये गए कदमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि साहीवाल गाय तथा मुर्राह नस्ल की भैंस को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए ताकि दूध उत्पादन में राज्य अग्रणी पंक्ति में खड़ा रहे।

श्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश में पशु धन का बीमा करने बारे समीक्षा की और सामान्य वर्ग तथा अनुसूचित जाति की पशुपालकों के पशुओं का बीमा करने के लिए योजना को संशोधित करने का सुझाव दिया।

उन्होंने बेसहारा पशुओं के लिए “गौ अभ्यारण्य” बनाने की दिशा में जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए।  इसके अलावा उन पशुओं की टैगिंग करने तथा शैड बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पशुओं के लिए मोबाइल एम्बुलेंस चलाने के निर्देश दिए , जिस पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में 70 एम्बुलेंस चल रही हैं शेष एम्बुलेंस खरीदने की प्रक्रिया जारी है।

इसके अलावा ,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने “हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड” के उन कार्यों की भी समीक्षा की जो “संकल्प पत्र” में वायदे किये गए थे।

उन्होंने अनाज मंडियों में किसानों की फसल की तुलाई के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन तथा ई- गेट पास बारे भी समीक्षा की। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। कृषि मंत्री ने बोर्ड द्वारा बनाई गई सड़कों की भी समीक्षा की और सभी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

From Jalandhar to 2027: Is Prime Minister Narendra Modi Beginning the BJP’s New Political Script for Punjab?

Saptrishi Soni: In Indian politics, not every prime ministerial visit is merely about inaugurating projects or making official...

जय जगन्नाथ: आस्था के महासागर में डूबा पुरी, आज भाई-बहनों संग भक्तों को दर्शन देंगे महाप्रभु; विश्वविख्यात रथ यात्रा का शुभारंभ

ओडिशा के पवित्र तीर्थ नगरी पुरी में गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ हो गया।...

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें तेज

संसद के आगामी मानसून सत्र से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Top BJP Leadership Meets at Prime Minister’s Residence Ahead of Parliament Session, Political Speculation Grows

The Bharatiya Janata Party's top leadership convened a high-level meeting at Prime Minister Narendra Modi's official residence on...