सीमा पार से संचालित तस्करी कार्टेल का अमृतसर में पर्दाफाश; 4.5 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल सहित तीन गिरफ्तार

Date:

Share post:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए विदेशी हैंडलर से संपर्क में थे गिरफ्तार किये आरोपी: डीजीपी गौरव यादव

ड्रोन ड्रॉप के माध्यम से नशीले पदार्थों की खेपें प्राप्त कर रह थे गिरफ्तार किये व्यक्ति: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

चंडीगढ़/अमृतसर, 18 दिसंबरः

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को 4.5 किलो हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार करके सीमा पार से संचालित नशा तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी (23) निवासी गांव शाहवाला (फिरोजपुर), तिलक उर्फ शिबू (18) जो राजीव गांधी विहार, जालंधर का निवासी है लेकिन वर्तमान में अमृतसर के मुस्तफाबाद में रहता है तथा दलजीत सिंह उर्फ लाला (20), जो गांव नौशहरा ढल्ला का निवासी है और वर्तमान में अमृतसर के गांव मुस्तफाबाद में रहता है, के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर विभिन्न स्थानों पर हेरोइन और अवैध हथियारों की खेपें ला-ले जा रहे थे तथा आगे सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी को 1.5 किलो हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों की संलिप्तता का खुलासा किया, जिससे आगे की बरामदगियां हुईं। श्री भुल्लर ने कहा कि उक्त खुलासे के आधार पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों, जिनकी पहचान तिलक उर्फ शिबू और दलजीत सिंह उर्फ लाला के रूप में हुई है, को नामजद करके गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 3 किलो और हेरोइन बरामद की।

सी.पी. ने बताया कि जांच से पता चला है कि फिरोजपुर में सीमाई क्षेत्र के निकट निवास होने के कारण आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी फिरोजपुर क्षेत्र में ड्रोन ड्रॉप के माध्यम से नशीले पदार्थों की खेप और अन्य अवैध खेपें प्राप्त करने में सक्रिय था। उन्होंने आगे कहा कि यह भी पता चला है कि आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी खेपें प्राप्त करने के लिए एक विदेशी तस्कर से सीधे संपर्क में था।

इस संबंध में अमृतसर के पुलिस स्टेशन गेट हकीमा में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21-सी तथा 29 और असला एक्ट की धारा 25 (6, 7, 8) के तहत एफ.आई.आर. नंबर 345 दिनांक 12-12-2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

गो ग्लोबल अप्रोच के साथ हरियाणा को दुनिया से जोड़ने की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 14 देशों के विदेशी विद्यार्थियों से किया संवाद नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम...

Haryana Takes Startup Push to Gen-Z: CM Saini to Hold Direct Dialogue with Young Entrepreneurs in Gurugram

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini is set to engage directly with a new generation of entrepreneurs on...

तिरंगे की शान, देशभक्ति के सुर और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, भव्यता से मनाया गया 80वां...

झाकड़ी : राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा...

Haryana Moves to Regulate Private Coaching Centres, Makes Online Registration Mandatory

The Haryana government has approved a new regulatory framework for private coaching institutes, introducing mandatory online registration, disclosure...