हरियाणा सरकार ने घटते लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों पर की सख्त कार्रवाई

Date:

Share post:

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में घटते लिंगानुपात को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने लिंगानुपात सुधार से जुड़े उपायों की प्रभावी मॉनिटरिंग, क्रियान्वयन में कथित लापरवाही तथा खराब प्रदर्शन के आरोप में चार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि अवैध लिंग जांच, कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा प्रदेश में लैंगिक संतुलन मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उसमें जिला सोनीपत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुरखास में तैनात एसएमओ डॉ. टीना आनंद, यमुनानगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रादौर में तैनात एसएमओ डॉ. विजय परमार, रोहतक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिड़ी में तैनात एसएमओ डॉ. सतपाल तथा नारनौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सहलांग में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभा शामिल हैं। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी अधिकारियों को क्रमशः रोहतक, अंबाला, झज्जर और रेवाड़ी के सिविल सर्जन कार्यालयों से संबद्ध किया गया है।

सरकार ने इन अधिकारियों के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-7 के तहत विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि लिंगानुपात सुधार से संबंधित उपायों की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में विफलता तथा खराब प्रदर्शन के चलते यह सख्त कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Gurugram’s Global Ambition Takes Shape as Haryana Plans World-Class Convention Centre Inspired by Singapore

Gurugram is set to take another step towards strengthening its position as a global business and investment destination,...

सिर्फ सफाई नहीं, जिम्मेदारी का संकल्प: रामपुर एचपीएस के श्रमदान में अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग साथ आए

रामपुर बुशहर: “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है”—इसी संदेश को केंद्र में...

Over 500 Detained at Jantar Mantar Protest Against CEC Gyanesh Kumar as SIR Row Intensifies

More than 500 people were detained by Delhi Police on Friday as political parties, student groups and civil...

स्वच्छता ही सेवा अभियान में रामपुर एचपीएस की पहल, सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य जांच और PPE किट

रामपुर: स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत रामपुर एचपीएस ने स्वच्छता कार्य से जुड़े कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा...