5 लाख युवाओं का भविष्य दांव पर, हक मांगने वाले कर्मचारियों पर बरसाई लाठियां’ : सांसद गुरजीत सिंह औजला

Date:

Share post:

5 लाख युवाओं का भविष्य दांव पर, हक मांगने वाले कर्मचारियों पर बरसाई लाठियां’ : सांसद गुरजीत सिंह औजला
कुमार सोनी
अमृतसर/नई दिल्ली पंजाब में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर सोमवार को संसद परिसर में पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री भगवंत मान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह और फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया इत्यादि शामिल थे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि पंजाब में भर्ती परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना था कि पिछले चार वर्षों में छह बड़े पेपर लीक मामलों ने राज्य के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है और पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि पंजाब का युवा दिन-रात मेहनत कर सरकारी नौकरी की तैयारी करता है, लेकिन जब परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है तो उसकी वर्षों की मेहनत और उम्मीदें एक झटके में टूट जाती हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षा में गड़बड़ी का मामला नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य और उनके परिवारों के सपनों से जुड़ा गंभीर विषय है। औजला ने कहा कि सरकार को हर पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करानी चाहिए। दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देने के बजाय उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने मांग की कि भर्ती परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया को तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसदों ने हाल ही में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। औजला ने कहा कि लोकतंत्र में अपने अधिकारों की मांग करना किसी भी कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है। यदि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे तो सरकार का दायित्व उनसे संवाद करना था, न कि उन पर बल प्रयोग करना। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज की घटना ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Nirmala Sitharaman Chairs Centre-State Conference on Financing India’s Journey Towards Viksit Bharat 2047

New Delhi — Union Finance and Corporate Affairs Minister Nirmala Sitharaman chaired the inaugural session of a two-day...

ब्रह्मसरोवर के तट पर सीएम नायब सैनी ने की संध्या आरती, पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

कुरुक्षेत्र । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

Haryana CM Nayab Singh Saini Announces ₹120 Crore Circuit House in Kurukshetra as Seva Sankalp Campaign Begins

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini has announced the construction of a new Circuit House at Kurukshetra at...