डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्य

Date:

Share post:

हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला विकास योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास परियोजनाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सकें।

श्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को फतेहाबाद में आयोजित जिला विकास एवं निगरानी समिति (डीडीएमसी) की  बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष डीडीएमसी के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 13.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ 40 लाख 89 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 88 लाख 52 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्वीकृत विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि किसी प्रकार की ग्रांट लैप्स न हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है और निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी समय-समय पर विकास कार्यों का निरीक्षण करें और यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

बैठक में बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 के तहत जिला विकास योजना के लिए 14 करोड़ 86 लाख 32 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। इसमें से 8 करोड़ 91 लाख 79 हजार रुपये सामान्य वर्ग तथा 5 करोड़ 94 लाख 53 हजार रुपये अनुसूचित जाति वर्ग के विकास कार्यों के लिए निर्धारित किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Nouveau casino en ligne en France Les meilleurs jeux.2196

Nouveau casino en ligne en France - Les meilleurs jeux ...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में किया पौधारोपण

हरियाणा के मुख्यमंत्री   श्री नायब सिंह सैनी  ने शनिवार  को संत कबीर कुटीर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...

Haryana Pushes Micro-Irrigation Revolution as CM Nayab Singh Saini Unveils Vision for Water-Efficient Farming

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini has unveiled an ambitious roadmap to transform irrigation practices across the state,...

Haryana Pushes Vision 2047: CM Nayab Singh Saini Calls for Clean Drinking Water and Modern Sewerage Access for Every Household

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini has directed officials to prepare an ambitious and time-bound roadmap aimed at...