छोटा राज्य होने के बावजूद, प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण 47,082.89 रुपये के साथ हरियाणा बड़े राज्यों में प्रथम

Date:

Share post:

2024-25 में 1,19,362 करोड़ रुपये की जीएसटी कलेक्शन

हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा जीएसटी दिवस मनाया गया है। 1 जुलाई 2017 से लागू हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के 8 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य मुख्यालय सहित सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गयाजिनमें उद्योग संस्थानों के प्रतिनिधिटैक्स बार एसोसिएशन एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन ने भाग लिया।

वित्त वर्ष 2024-25 में हरियाणा ने कुल 1,19,362 करोड़ रुपये की जीएसटी संग्रहण प्राप्त की हैजोकि वित्त वर्ष 2017-18 से औसतन 18.7% वार्षिक वृद्धि दर को दर्शाता है। कुल संग्रहण के आधार पर हरियाणा देश के सभी राज्यों में 5वें स्थान पर है।

राज्य में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 23,253.92 करोड़ रुपये एसजीएसटी राजस्व एकत्र किया गयाजोकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 20,334.23 करोड़ रूप्येमकी तुलना में 14.35% की वृद्धि दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में एसजीएसटी (आईजीएसटी सेटलमेंट सहित) 11,457.4 करोड़ रुपये एकत्र किया गयाजबकि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में यह 9,787.02 करोड़ रुपये थाजिससे 17.01% की वृद्धि दर्ज की गई।

एक छोटा राज्य होने के बावजूदप्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण 47,082.89 रुपये के साथ हरियाणा बड़े राज्यों में प्रथम तथा समग्र रूप से चौथे स्थान पर है।

जुलाई 2025 तक हरियाणा में कुल 5,79,133 करदाता जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत हैंजिनमें से 3,30,742 करदाता राज्य के अधीन हैं।

आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आशिमा बराड़ ने जीएसटी दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा राज्य के राजस्व में सर्वाधिक योगदान देने और राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की।

हरियाणा आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्रीमती आशिमा बराड़ ने विभाग द्वारा किए गए उच्च जीएसटी संग्रह की प्रशंसा की और अधिकारियों को जीएसटी राजस्व में और वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

“जय श्रीकृष्ण: एक नाम, जिसमें समाया है भक्ति, विश्वास और धर्म का सनातन प्रकाश”जानिए तिथि, पूजा-विधि, व्रत और नंदोत्सव का आध्यात्मिक महत्व

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति, प्रेम, करुणा और अधर्म पर...

India’s 7.8% GDP Growth Under Scrutiny: Has the Government Changed the Yardstick to Make Growth Look Bigger?

New Delhi: India’s latest GDP numbers have produced exactly the kind of headline any government would welcome: real...

Punjab Farmers Return to the Streets: Seven-Day Mohali Morcha Puts AAP Government Under Pressure Ahead of 2027 Polls

Punjab’s farmers have once again brought their demands to the doorstep of the state’s political establishment, with the...

हरियाणा में बेटियों की संख्या पर फिर चिंता: जन्म के समय लिंगानुपात 900 पर पहुंचा, कई जिलों में तेज गिरावट

हरियाणा में बेटियों के जन्म को लेकर वर्षों से चल रही मुहिम के बीच सामने आए ताजा आंकड़ों...