कमजोर व वंचित वर्ग के हितों की रक्षक बनी नायब सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Date:

Share post:

हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने हर वर्ग को उसका अधिकार देने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने समाज के कमजोर व वंचित वर्ग लोगों को उनके अधिकार देने का काम किया है।

कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा बुधवार को रोहतक के सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गांव पहरावर में आयोजित सूर्य कवि बाजे भगत जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व वंचित समाज के लोगों की चिंता करके उनके उत्थान में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने मेरिट के आधार पर नौकरियां देने का निर्णय लेकर ऐतिहासिक कार्य किया है। परिणाम स्वरूप समाज के हर वर्ग को इसका फायदा हुआ, बिना पर्ची—बिना खर्ची के बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पिछड़े वर्ग के साथ लगातार अन्याय होता आया है। योग्य उम्मीदवारों को नौकरियों से वंचित कर दिया जाता था, क्योंकि समाज के इस वर्ग के पास न तो पैसे थे और न ही सिफारिश। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं आरक्षित पदों को यह कहकर रिक्त छोड़ दिया जाता था कि इन पदों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिले और बाद में पीछे के दरवाजे से इन पदों को भर दिया जाता था।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नौकरियों के बैकलॉग पूरा करने की बात कही है। प्रदेश की नायब सरकार ने समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

A Conflict That May Redraw the Global Order: Why Washington’s Gamble on Iran Could Prove Costly

Saptrishi Soni The current confrontation between the United States and Iran is rapidly evolving into one of the...

बदलती विश्व व्यवस्था की आहट: ईरान के साथ युद्ध अमेरिका के लिए कितना भारी पड़ सकता है

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा मौजूदा संघर्ष अब केवल दो देशों की लड़ाई नहीं रह गया...

Dubai’s Dream of Stability Faces Its Hardest Test as Gulf Conflict Escalates

Saptrishi Soni For more than four decades, Dubai marketed itself not just as a city of skyscrapers and...

राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा की हरियाणा के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा से राज्यसभा सदस्य Rekha Sharma ने आज हरियाणा के माननीय...