हरियाणा में ग्रुप-सी पदों की मांग नए सिरे से अपलोड करने के निर्देश

Date:

Share post:

15 नवंबर तक अपलोड करना होगा मांगपत्र

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे पूर्व अग्निवीरों के पदों को छोड़कर, ग्रुप-सी पदों की नई और वापस ली गई मांगों (रिक्विजिशन) को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पोर्टल पर 15 नवंबर, 2025 तक अनिवार्य रूप से अपलोड करें।



इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा बोर्डों एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों/मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को एक पत्र जारी किया गया है।



पत्र में कहा गया है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा समूह-सी पदों के लिए समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन 26 और 27 जुलाई, 2025 को  किया गया था। इसके उपरांत राज्य सरकार द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (ग्रुप-सी एवं ग्रुप-डी की भर्ती प्रक्रिया) नियम, 2025 अधिसूचित किए गए। इन नियमों के तहत राज्य सरकार के अधीन सभी विभागों और संगठनों को संबंधित सेवा नियमों में निर्दिष्ट पात्रता मानदंडों का पालन करते हुए, अपने रिक्त ग्रुप-सी पदों की मांग आयोग को निर्धारित प्रारूप में भेजनी होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को बड़ी मंजूरी, लागत बढ़कर 10,266 करोड़ रुपये पहुंची; वर्ल्ड बैंक करेगा सॉफ्ट लोन का वित्तपोषण

Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े...

सभी गर्भवती महिलाएं हेपेटाइटिस-बी  की जांच अवश्य करवाएं : आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं से आह्वान किया कि वे...

प्रधानमंत्री के ‘तेल बचाओ, देश बचाओ’ आह्वान् पर कृष्ण बेदी ने की साइकिल से  यात्रा

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बार...