25 फरवरी से आरंभ होंगी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वार्षिक परीक्षाएं

Date:

Share post:

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एवं डी०एल०एड० की परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के सफल संचालन के लिए शिक्षा बोर्ड ने सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में कल पहले दिन  25 फरवरी को सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की अंग्रेजी एवं डी०एल०एड० द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होगें, जिसमें 2,96,593  लडक़े व 2,69, 818 लड़कियां शामिल हैं।  इसके अतिरिक्त  डी.एल.एड.(रि-अपीयर) की परीक्षाओं का संचालन भी 25 फरवरी से करवाया जा रहा हैं। इस परीक्षा में 5,356 छात्र-अध्यापक परीक्षा देंगे। परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा।

उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देंशों की पालना करते हुए परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है इसलिए परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र को लैमिनेशन न करवाएं। परीक्षा केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे मोबाईल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित होगा। उन्होंने बताया कि सभी पात्र परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। बिना प्रवेश-पत्र के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने  बताया कि परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण हेतु 320 उड़नदस्तों का गठन किया गया है तथा परीक्षा केंद्रों के निकट फोटोस्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि प्रश्र पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यू आर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए गए हैं। इससे यदि कोई परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी व अन्य कोई व्यक्ति प्रश्र पत्र की फोटो लेता है तो तुरंत पता लग जाएगा कि प्रश्र पत्र किस परीक्षार्थी का है एवं कहां से आउट हुआ है, जिससे परीक्षाओं के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।

उन्होंने  बताया कि यदि किसी परीक्षा केन्द्र से पेपर आउट होने का मामला पाया जाता है, तो उस केन्द्र के अधीक्षक, पर्यवेक्षक व नकल में संलिप्त परीक्षार्थी के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा की सुचिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अधिकतर परीक्षा केन्द्र सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में रहेंगे। यह कदम पेपर लीक की संभावना को समाप्त करने और परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

किसान की फसल का एक एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में खरीद प्रणाली को और अधिक...

CM Nayab Singh Saini Invokes Jyotiba Phule’s Legacy, Announces Education Push in Kurukshetra Amid Broader Social Reform Agenda

In a politically significant outreach rooted in social reform and education, Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini reaffirmed...

Haryana Positions Itself as India’s Emerging Investment Powerhouse as CM Nayab Singh Saini Courts Global Investors at TiECon 2026

At a time when Indian states are aggressively competing to attract global capital and innovation, Haryana has stepped...

CM Bhagwant Singh Mann visits Jagraon, shares grief with families of Mathura tragedy victims; assures all help in this hour of crisis

Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann on Saturday shared the grief of families who have lost their loved...