दो निरीक्षकों को पुन: सस्पेंड करने का मामला मुख्यालय भेजने के दिए निर्देश

Date:

Share post:

हरियाणा के खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री श्री राजेश नागर ने आज कुरुक्षेत्र में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए महावीर कॉलानी लाडवा निवासी सोनू नारंग की शिकायत की सुनवाई करते हुए निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के सस्पेंड हुए दोनों निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके साथ ही दोनों निरीक्षकों को पुन: सस्पेंड करने की अनुशंसा मुख्यालय भेजी जाए।

बैठक के एजेंडे में 15 मामलों में से 9 मामलों का सुनवाई के बाद मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बचे हुए 6 मामलों को आगामी बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया।

राज्यमंत्री राजेश नागर ने विष्णु कॉलोनी निवासी सोम प्रकाश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि खाते में पेमेंट देने के बावजूद मकान पर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए और शिकायतकर्ता को मकान की पॉजेशन दिलवाई जाए। शिकायतकर्ता सोम प्रकाश ने शिकायत में बताया कि उससे पूरी पेमेंट लेकर रजिस्ट्री इंतकाल करवाने के बाद पॉजेशन देने के बाद दोबारा से उसके मकान पर पर कब्जा कर लिया।

श्री राजेश नागर ने गांव झिवंरहेडी निवासी सोमी, नीलम व मनजीत की शिकायत पर केनरा बैंक के अधिकारियों को कहा कि ग्रुप लोन लेने वाली महिलाओं के लोन राशि को सेटल किया जाए। इसी तरह सेक्टर-4 निवासी उर्मिला सोढ़ी की शिकायत पर कहा कि दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए पारिवारिक समझौता करवाया जाए।

उन्होंने अन्य मामलों की भी सुनवाई की और अधिकारियों को  उनका समाधान करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Gurugram’s Global Ambition Takes Shape as Haryana Plans World-Class Convention Centre Inspired by Singapore

Gurugram is set to take another step towards strengthening its position as a global business and investment destination,...

सिर्फ सफाई नहीं, जिम्मेदारी का संकल्प: रामपुर एचपीएस के श्रमदान में अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग साथ आए

रामपुर बुशहर: “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है”—इसी संदेश को केंद्र में...

Over 500 Detained at Jantar Mantar Protest Against CEC Gyanesh Kumar as SIR Row Intensifies

More than 500 people were detained by Delhi Police on Friday as political parties, student groups and civil...

स्वच्छता ही सेवा अभियान में रामपुर एचपीएस की पहल, सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य जांच और PPE किट

रामपुर: स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत रामपुर एचपीएस ने स्वच्छता कार्य से जुड़े कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा...