हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में 54.4 प्रतिशत मतदान दर्ज

Date:

Share post:

हरियाणा निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय निकायों के आम एवं उपचुनावों के तहत आज आयोजित मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग को शाम तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 8,73,177 पंजीकृत मतदाताओं में से 4,75,010 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 54.4 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा कुल 817 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे तथा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।

प्रवक्ता के अनुसार अंबाला में 54.4 प्रतिशत, पंचकूला में 52.2 प्रतिशत, सोनीपत में 48 प्रतिशत, रेवाड़ी में 66.1 प्रतिशत, रोहतक में 79.2 प्रतिशत तथा हिसार में 75.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

1984 सिख विरोधी दंगों में दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन

नई दिल्ली: 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार...

गो ग्लोबल अप्रोच के साथ हरियाणा को दुनिया से जोड़ने की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 14 देशों के विदेशी विद्यार्थियों से किया संवाद नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम...

Haryana Takes Startup Push to Gen-Z: CM Saini to Hold Direct Dialogue with Young Entrepreneurs in Gurugram

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini is set to engage directly with a new generation of entrepreneurs on...

तिरंगे की शान, देशभक्ति के सुर और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, भव्यता से मनाया गया 80वां...

झाकड़ी : राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा...