अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन को मिला स्वच्छ मंडप में गोल्ड मेडल

Date:

Share post:

14 दिन चले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हजारों लोगों ने देखी हरियाणवी संस्कृति, इनोवेशन और डेवलपमेंट की झलक

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले-2025 में हरियाणा को स्वच्छ मंडप में गोल्ड मेडल मिला है। व्यापार मेले में अलग-अलग श्रेणियों में मेडल दिए गए थे, इसमें हरियाणा प्रदेश के पवेलियन ने स्वच्छ मंडप में बाजी मारी है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंडप के निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन व मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्य प्रशासक श्यामल मिश्रा, प्रशासक विनय प्रताप सिंह की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 14 नवंबर से 27 नवंबर तक 14 दिन चले इस 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पवेलियन में हरियाणवी संस्कृति, निरंतर जारी इनोवेशन और प्रदेश के विकास की झलक देखने को मिल रही थी। मेले के समापन के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था, इसमें हरियाणा पवेलियन ने स्वच्छ मंडप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्य प्रशासक श्यामल मिश्रा व प्रशासक विनय प्रताप सिंह का धन्यवाद किया।

एआई ताऊ ने खींचा सभी का ध्यान

 निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि पवेलियन में यूं तो कला व संस्कृति से जुड़ी बहुत से नए प्रयोग किए गए थे लेकिन इस बार एक नया प्रयोग एआई ताऊ का किया गया था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए गया ताऊ हंसा-हंसाकर लोगों को हरियाणा सरकार से जुड़ी अलग-अलग योजनाओं की जानकारी देता था। यह पवेलियन में विशेष आकर्षण का केंद्र था। जैसे ही कोई व्यक्ति बटन दबाता था एआई ताऊ खड़ा हो जाता था और हरियाणवी अंदाज में बात करने लगता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

LPU Unrest After Sexual Assault Claim: Highway Blocked as Police Probe Deepens, Chitkara Incident Raises Fresh Questions Over Campus Rumours

Phagwara :  Punjab witnessed a second major episode of student unrest at a private university within two days...

Haryana to Facilitate Private School Education for Children in Child Care Institutions

The Haryana government has directed officials to make proper arrangements for children living in child care institutions who...

Haryana CM Orders Financial Support for Children with Disabilities

The Haryana government has directed officials to ensure financial assistance for children with disabilities, with the Chief Minister...

Haryana CM Directs Special Focus on Education of Children in Child Care Institutions

The Haryana government has directed officials to give special attention to the education and overall development of children...