एनजेएचपीएस ने फिर दर्ज की ऐतिहासिक उपलब्धि, केवल आठ महीनों में पहुँचा डिज़ाइन ऊर्जा लक्ष्य

Date:

Share post:

झाकड़ी,

भारत की सर्वाधिक प्रतिष्ठित भूमिगत जलविद्युत परियोजनाओं में शामिल एसजेवीएन का नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन इस वर्ष अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ऊर्जा क्षेत्र में नई मिसालें कायम कर रहा है। 29 नवंबर 2025 को स्टेशन ने 6612 मिलियन यूनिट डिज़ाइन ऊर्जा हासिल कर दूसरी सबसे तीव्र उपलब्धि दर्ज की। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1 दिसंबर 2024 को बना था।


2011 में स्थापित सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड के बाद यह उपलब्धि एनजेएचपीएस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है। इस वर्ष का विशेष पहलू यह है कि पावर स्टेशन ने केवल आठ महीनों में यह लक्ष्य पार कर लिया, जो इसकी तकनीकी दक्षता, सूझबूझ भरी योजना और सटीक संचालन प्रणाली को दर्शाता है। वित्त वर्ष के शेष चार महीनों के बावजूद इस तरह का प्रदर्शन ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं को और अधिक मजबूत करता है।

एसजेवीएन के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि लगातार बढ़ती ऊर्जा मांग के दौर में इस तरह का प्रदर्शन संगठन की विश्वसनीयता को और बढ़ाता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी गति और समर्पण के साथ काम जारी रखने का आह्वान किया।

निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि को संगठन के मजबूत तंत्र, सुविचारित रणनीति तथा तकनीकी उन्नयन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एसजेवीएन की टीमवर्क और मिशन-उन्मुख कार्यशैली को साबित करती है।



परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने इस सफलता के लिए सभी हितधारकों के सहयोग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्युत मंत्रालय, सीईए, राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन ने इस परियोजना को लगातार आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विशेष रूप से ओएंडएम विभाग, पावर हाउस टीम और नाथपा इकाई का आभार व्यक्त किया और स्थानीय देवता श्री चंभू महाराज जी के आशीर्वाद को इस सफलता का आधार बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

तीन दिवसीय कबड्डी महाकुंभ का समापन, बीबीएमबी ने जीता खिताब

रामपुर: एसजेवीएन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का समापन शानदार अंदाज में हुआ, जिसमें बीबीएमबी...

Akhilesh Yadav Targets Uttar Pradesh Government Over LPG Shortages, Questions Credibility of Investment Claims

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav on Thursday launched a sharp political attack on the Uttar Pradesh government, raising...

Bus–Lorry Collision in Andhra Pradesh Leaves 13 Dead, Sparks Safety Concerns

Andhra Pradesh: In a tragic road accident that has raised fresh concerns over highway safety, at least 13...

चैत्र नवरात्रि 2026: कन्या पूजन की तिथि को लेकर संशय दूर, जानिए सही दिन और विधि

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान कन्या पूजन को लेकर हर वर्ष श्रद्धालुओं के मन में...