खरीफ 2025 के लिए 7 जिलों के 188 गांवों के किसानों के लिए 31 अगस्त तक खुला रहेगा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में घोषणा की कि हाल ही में भारी बारिश, बाढ़ और जलभराव से प्रभावित 7 जिलों के 188 गांवों के किसानों को फसल क्षति का दावा दर्ज करने के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 31 अगस्त, 2025 तक खुला रहेगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित उपायुक्तों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, हिसार में 85 गांव, भिवानी में 43, रोहतक में 21, पलवल में 17, चरखी दादरी में 13, रेवाड़ी में 7 और सिरसा में 2 गांव प्रभावित हैं। इन सभी गांवों के किसानों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है और किसान अपनी फसल खराबे की जानकारी अपलोड कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जिला राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जाएगा और आंकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा। प्रवक्ता ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल क्षति का पंजीकरण जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज कराएं।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उपायुक्त, मंडल आयुक्त नुकसान का आकलन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

1984 सिख विरोधी दंगों में दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन

नई दिल्ली: 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार...

गो ग्लोबल अप्रोच के साथ हरियाणा को दुनिया से जोड़ने की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 14 देशों के विदेशी विद्यार्थियों से किया संवाद नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम...

Haryana Takes Startup Push to Gen-Z: CM Saini to Hold Direct Dialogue with Young Entrepreneurs in Gurugram

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini is set to engage directly with a new generation of entrepreneurs on...

तिरंगे की शान, देशभक्ति के सुर और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, भव्यता से मनाया गया 80वां...

झाकड़ी : राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा...