नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया 1065.190 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

Date:

Share post:

झाकड़ी,

भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को ऊर्जा-स्वावलंबन की दिशा में सुदृढ़ करने हेतु निरंतर अपनी उत्कृष्टता के शिखर को स्पर्श करता रहा है। इसी क्रम में एनजेएचपीएस ने सितंबर 2025 में 1065.190 मिलियन यूनिट (MU) का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन कर अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। यह आँकड़ा परियोजना के इतिहास का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन है, जिसने वर्ष 2022-23 में दर्ज 1038.719 मिलियन यूनिट (MU) के पूर्ववर्ती दूसरे सर्वाधिक मासिक कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, सितंबर माह में अब तक का सर्वोच्च उत्पादन 1118.018 मिलियन यूनिट (MU) है, जो वर्ष 2011 में दर्ज किया गया था।

परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर जी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय परियोजना के समस्त कर्मियों की अथक कर्मठता, अदम्य प्रतिबद्धता और तकनीकी कौशल को दिया। उन्होंने विशेष रूप से संचालन एवं अनुरक्षण इकाई तथा नाथपा बाँध प्रबंधन दल की निरंतर सतर्कता और दक्षता को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी संगठित कार्यशैली ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। श्री राजीव कपूर ने साथ ही एसजेवीएन प्रबंधन के सतत मार्गदर्शन, रणनीतिक दूरदृष्टि और संस्थागत सहयोग के लिए कृतज्ञता प्रकट की।

एसजेवीएन प्रबंधन ने भी परियोजना प्रमुख एवं संपूर्ण एनजेएचपीएस टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी और सभी कर्मियों के सतत परिश्रम, संगठनात्मक एकता और अद्वितीय समर्पण भाव की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में जुटा एनजेएचपीएस, झाकड़ी में शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन 16 मई से 31 मई...

भूमि विवादों के समाधान के लिए सभी जिलों में लगाई जाएं राजस्व लोक अदालतें: मुख्यमंत्री

हरियाणा में जमीन संबंधी विवादों के त्वरित समाधान के लिए राजस्व लोक अदालतें लगाई जाएंगी जिनके माध्यम से...

“Women and Children Are the Foundation of Society”: Haryana CM Nayab Singh Saini Unveils Long-Term Vision for Inclusive Welfare

Reaffirming his government’s focus on social welfare and human development, Nayab Singh Saini has said that empowering women...

नीट यू जी: सिस्टम के आगे लाचार युवाओं के सपने

आख़िर गलती कहाँ है? सिस्टम में, नीयत में, या उन लोगों में जिन्होंने शिक्षा को कारोबार बना दिया है? आज...