
पंजाब, हरियाणा और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की अरदास, संगत को दी गुरुपर्व की शुभकामनाएं
अमृतसर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा सहित पूरे देश के लोगों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की गई।
गुरु घर में नतमस्तक होकर श्रद्धा और आस्था प्रकट करते हुए सभी संगत के लिए सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को सत्य, समानता, प्रेम, सेवा और भाईचारे का मार्ग दिखाती हैं।
गुरु साहिब ने समाज को जाति-पाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया। उनके उपदेशों में निहित नाम जपो, किरत करो और वंड छको का सिद्धांत एक बेहतर एवं समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।
इस पावन पर्व पर समस्त संगत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वाहेगुरु से सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

