प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार तीव्र गति से बढ़ा रही कल्याणकारी योजनाएँ

Date:

Share post:

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार तीव्र गति से कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई-नई परियोजनाओं की स्थापना के साथ पिछले 11 वर्षों में सड़कों का व्यापक जाल बिछाया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में युवाओं को बिना पर्ची–बिना खर्ची, पूर्णतः मेरिट के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा  है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित करने की प्रक्रिया प्रगतिशील है। उन्होंने कहा कि दो से तीन आईएमटी के लिए भूमि जल्द उपलब्ध हो जाएगी और इस दिशा में कार्य तेजी से जारी है।

50 वादों को पहले ही वर्ष में पूरा कर उदाहरण प्रस्तुत किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए 217 वादों में से 50 वादों को पहले ही वर्ष में पूरा कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहाँ सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य गठन से पूर्व के पट्टेदारों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया गया है। इसके साथ ही, पंचायत एवं पालिका की भूमि पर 20 वर्षों से अधिक समय से निवासरत परिवारों को भी मालिकाना अधिकार देने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अंग्रेज़ों के समय से लागू टैक्स (आबियाना) को पूर्णतः समाप्त कर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता नवंबर माह से प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, लगभग 19 लाख गरीब परिवारों की महिलाओं को हर घर–हर गृहिणी योजना के तहत प्रति माह केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, सेवा मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया, विधायक विनोद भयाणा,  रणधीर पनिहार,  पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता व  अनूप धानक, पूर्व सांसद जनरल डीपी वत्स, भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला परिषद अध्यक्ष सोनू,  मेयर प्रवीण पोपली, अध्यक्ष सरस डेरी ओम प्रकाश पूनिया, आशा खेदड़, अशोक सैनी सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका: जांच में क्रूड बम के इस्तेमाल के संकेत, सीसीटीवी में संदिग्धों की तलाश तेज

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर हुए धमाके को लेकर जांच एजेंसियों को...

Centre Sanctions ₹3,920 Crore for Himachal Pradesh, Bringing Relief After RDG Discontinuation

In a significant financial boost for the hill state, the Central Government under the leadership of Narendra Modi...

Growing Drug Menace in Himachal Sparks Concern as Government Intensifies Crackdown and Rehabilitation Efforts

Himachal Pradesh is facing an escalating challenge in the form of rising drug abuse, a trend that has...

हरियाणा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रणबीर सिंह सांगवान सेवानिवृत्त, गरिमामयी समारोह में दी गई विदाई

चंडीगढ़, 30 मार्च — हरियाणा सरकार के सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं...